By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 26/11 Mumbai Attack: देश तब दहल उठा था, जब मुंबई में आतंकवादियों ने किया था नरसंहार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > 26/11 Mumbai Attack: देश तब दहल उठा था, जब मुंबई में आतंकवादियों ने किया था नरसंहार
26/11 Mumbai Attack:
देशफीचर्ड

26/11 Mumbai Attack: देश तब दहल उठा था, जब मुंबई में आतंकवादियों ने किया था नरसंहार

The Hill India News
Last updated: November 26, 2023 1:42 am
The Hill India News
Published: November 26, 2023
Share
26/11 Mumbai Attack: फ़ाइल फोट
SHARE

26/11 Mumbai Attack: भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन काले अध्याय से लिखा जायेगा. इस आतंकी हमले से सभी देशवासियों के मन में अथाह गुस्सा जगा देता है. सम्पूर्ण देश 26 नवंबर 2008 की तारीख को भूलकर भी कभी नहीं भूल सकता. इस दिन आतंकवादियों ने जो किया वो इन्सानियत के लिए बहुत ही शर्मनाक था.  इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे. देश इस साल आतंकी हमले की 15वीं वर्षगांठ मना रहा है. साल 2008 में इस दिन पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई के दो फाइव स्टार होटल, एक अस्पताल, रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाकर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

Contents
क्या हुआ था आज से 15 साल पहले?यहाँ हुए थे हमले60 घंटे तक चली मुठभेड़

क्या हुआ था आज से 15 साल पहले?

मुंबई में 26 नवंबर 2008 का दिन भी हर दिन की तरह ही था. सड़कों से लेकर बाजारों तक में चहल पहल थी. हर रोज की तरह इस दिन भी मरीन ड्राइव पर लोग समुंदर की लहरों का आनंद ले रहे थे. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि इन्हीं समंदर की लहरों की तरह उनकी तरफ मौत बढ़ रही है. जैसे जैसे चांदनी रात हो रही थी वैसे ही रोजाना की तरह बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ रही थी, लेकिन वो रात हर रात की तरह नहीं थी. रात होते ही मुंबई पर मौत ने नाचना शुरू कर दिया था.

यहाँ हुए थे हमले

चबाड हाउस को बनाया निशाना: हमलावरों ने नरीमन हाउस में यहूदी केंद्र चबाड हाउस में भी हमला किया था. हमले में चबाड मूवमेंट के निदेशक गैवरिएल हॉल्जबर्ग और उनकी पत्नी रिवका सहित 6 लोग मारे गए थे, लेकिन उनका दो साल का बेटा मोशे बच गया था.

लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया: आतंकियों ने लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया था. इस कैफे में ज्यादातर विदेशी लोग आते हैं. हमलावर जैसे ही कैफे पहुंचे उन्होंने तुरंत अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. कैफे में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई थी.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस: मुबंई हमले में आतंकवादियों ने देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को निशाना बनाया था. यहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे. हमलावरों ने यहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी. स्टेशन पर हुई गोलीबारी में अजमल आमिर कसाब और इस्माइल खान शामिल थे. स्टेशन पर गोलीबारी में सबसे ज्यादा 58 लोग मारे गए थे.

कामा अस्पताल में हंगामा: आतंकी अजमल कसाब और उसका एक साथी सीएसएमटी स्टेशन से निकलकर कामा अस्पताल में घुस गए थे. करीब पांच घंटे तक इस अस्पताल में हंगामा चलता रहा. हमले में कामा अस्पताल के दो चौकीदार शहीद हो गए और कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

ओबेरॉय होटल: हमलावर भारी मात्रा में गोला-बारूद लेकर नरीमन प्वाइंट स्थित ओबेरॉय होटल में भी घुसे थे. उस वक्त होटल में 350 से ज्यादा लोग मौजूद थे. यहां हमलावरों ने कई लोगों को बंधक भी बनाया था, लेकिन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के जवानों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया था.

ताज महल होटल: आतंकियों ने मुंबई की शान गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित 105 साल पुराने ताज महल होटल को निशाना बनाया था. जिस वक्त होटल पर हमला हुआ, तब डिनर का वक्त था. रात के समय होटल में कई लोग जमा थे, तभी अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. ताज महल होटल में 31 लोगों की मौत हो गई थी.

60 घंटे तक चली मुठभेड़

स्टेशन और कैफे से शुरू हुआ ये तांडव ताज होटल में जाकर खत्म हुआ. आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच करीब 60 घंटे से भी ज्यादा देर तक मुठभेड़ चली थी, लेकिन फिर भी आतंकवादियों का सफाया नहीं हो पाया था. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने एनएसजी कमांडोज को बुलाया जिन्होंने सभी आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस ने आतंकियों में शामिल कसाब हो जिंदा पकड़ लिया था, जिसे फांसी दे दी गई है.

You Might Also Like

गोवा नाइट क्लब में देर रात लगी भीषण आग: 25 की मौत, कई घायल; सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
देश में मौसम का कहर: दिल्ली में तूफान की आशंका, केरल-असम में रेड अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भी भारी बारिश की चेतावनी
अंडमान निकोबार : सेल्यूलर जेल एक पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि आजादी के आंदोलन का एक तीर्थस्थान है -अमित शाह
दाऊद को लेकर छोटा शकील का बड़ा खुलासा, ‘भाई के मौत की खबर अफवाह है’
TAGGED:26/11 Mumbai Attackcountry shockedLashkar-e-Taibaterrorists in Mumbai
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डमौसम

UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?