फीचर्डविदेश

पवित्र हज यात्रा के लिए दुनिया भर से 15 लाख जायरीन पहुंचे मक्का, मुसलमानों का है प्रमुख धार्मिक स्थल

खबर को सुने

इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही हज यात्रा से पहले हज जायरीन बड़ी संख्या में सऊदी अरब के मक्का पहुंचने लगे हैं। सऊदी अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज जायरीन मक्का पहुंच चुके हैं। अधिकतर जायरनी दुनिया भर के अलग-अलग देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे हज के लिए और भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, सऊदी अरब में रहने वाले हजारों मुसलमान और अन्य लोग भी हज में शामिल होंगे।

सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल हज यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 2023 से ज्यादा होगी। उन्होंने बताया कि 2023 में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज किया था, जबकि कोविड वैश्विक महामारी से पहले, 2019 में 24 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने हज किया था। फिलस्तीनी मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मक्का पहुंचने वाले हज जायरीनों में 4,200 फिलस्तीनी लोग भी शामिल हैं। मक्का की विशाल मस्जिद में मंगलवार को हज जायरीनों की भारी भीड़ दिखाई और उन्होंने काबा के चारों ओर सात बार घूमकर एक अनुष्ठान पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button