By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तेलंगाना : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज 75वें हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > तेलंगाना : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज 75वें हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया
देशफीचर्ड

तेलंगाना : केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज 75वें हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:51 pm
Rajesh Dabral
Published: September 17, 2022
Share
SHARE

15 अगस्त, 1947 के दिन पूरा देश आज़ादी का उत्सव मना रहा था लेकिन हैदराबाद को आज़ादी नसीब नहीं हुई थी, 13 महीनों तक निज़ाम के अन्यायों और अत्याचारों को ये क्षेत्र सहन करता रहा और उसके बाद जब सरदार पटेल ने पुलिस एक्शन लिया तब तेलंगाना स्वतंत्र हुआ

कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि हैदराबाद मुक्ति दिवस को सरकारी तौर पर मनाया जाए, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण यहां शासन करने वालों ने हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का साहस नहीं किया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लोगों के मन की भावना समझते हुए हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस को सरकारी आदेश के अंतर्गत मनाने का निर्णय लेकर हैदराबाद मुक्ति आंदोलन को स्वीकृति और श्रद्धांजलि देने का काम किया है

आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने की जो परंपरा शुरू की है, इसे हैदराबाद को स्वतंत्र करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में, आने वाले समय में और भी ज्यादा जोर शोर से मनाया जाएगा

हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य निजाम राज से मुक्ति के इस महासंग्राम के इतिहास और सभी गुमनाम शहीदों की गाथाओं को युवा पीढ़ी के मन में पुनर्जीवित कर उनके मन में देशभक्ति की लौ जगाना है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को सुरक्षित और विकसित कर विश्व में उच्च शिखर पर बिठाने के लिए आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं

लौह पुरूष सरदार पटेल ने कई कठिनाइयों के बावजूद ऑपरेशन पोलो का निर्णय लिया और निज़ाम की सेना को पुलिस एक्शन से परास्त करके इस क्षेत्र को आज़ाद कराकर अखंड भारत के स्वप्न को पूरा किया

आज ही के दिन 1948 में तेलंगाना, मराठवाड़ा और कल्याण कर्नाटक स्वतंत्र हुए और 13 से 17 सितंबर, 1948 के दौरान 109 घंटों के संघर्ष में अनेक वीर यहां शहीद हुए

निज़ाम और उसके रजाकारों द्वारा किए गए कुकृत्यों और अत्याचारों के ख़िलाफ़ लोगों ने आंदोलन किया और अंततोगत्वा विजयी हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तेलंगाना में 75वें हैदराबाद मुक्ति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 के दिन पूरा देश आज़ादी का उत्सव मना रहा था लेकिन हैदराबाद को आज़ादी नसीब नहीं हुई थी। 13 महीनों तक निज़ाम के अन्यायों और अत्याचारों को ये क्षेत्र सहन करता रहा और उसके बाद जब सरदार पटेल ने पुलिस एक्शन लिया तब तेलंगाना स्वतंत्र हुआ था। इस आज़ादी के लिए कोमाराम भीम, रामजी गोंड, स्वामी रामानंद तीर्थ, एम चिन्नारेड्डी, नरसिम्हा राव, शाइक बंदगी, के वी नरसिम्हा राव, विद्याधर गुरु और पंडित केशवराव कोरटकर जैसे अनगिनत लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। उन्होंने कहा कि हम श्रद्धापूर्वक अनाभेरी प्रभाकरी राव, बद्दम येल्ला रेड्डी, रवि नारायण रेड्डी, बुरुगुला रामकृष्ण राव, कलोजी नारायण राव, दिगंबरराव बिंदु, वामनराव नाइक, आ. कृ. वाघमारे, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बी. रामकृष्ण राव को याद करते हैं जिन्होंने निजाम के विरुद्ध विद्रोह की लौ जलाई। श्री शाह ने कल्याण कर्नाटक के कई नेताओं को नमन किया जिन्होंने निजामों के विरुद्ध संघर्ष किया और रजकार सेना के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किया। इनमें बीदर के पूर्व सांसद रामचंद्र वीरप्पा, जेवर्गी के सरदार शारंगौडा पाटिल, रायचूर के एम. नागप्पा, शिवकुमारस्वामी अलवंडी, जो बाद में कोप्पल से लोक सभा सदस्य बने, कनकगिरी के जयतीर्थ राजपुरोहित, यादगीर के कोलुर मल्लप्पा, कराटागी के बेनकाल भीमासेनराव और कई अन्य लोग शामिल हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कई वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि हैदराबाद मुक्ति दिवस को सरकारी तौर पर मनाया जाए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि 75 सालों में भी जिन्होंने यहां शासन किया उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का साहस नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लोगों के मन की भावना समझते हुए हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया और इसके लिए मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई।

अमित शाह ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य इस मुक्ति संग्राम के इतिहास और जाने-अनजाने शहीदों की गाथाओं को युवा पीढ़ी के मन में पुनर्जीवित कर उनके मन में देशभक्ति की लौ जगाना है। इससे हमारी नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पुनर्जीवित होगी। श्री शाह ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल ने ऑपरेशन पोलो का निर्णय कई कठिनाइयों के बावजूद लिया और इस क्षेत्र को आज़ाद कराकर अखंड भारत के स्वप्न को पूरा किया। वे लौह पुरूष सरदार पटेल ही थे जिन्होंने निज़ाम की सेना को पुलिस एक्शन से परास्त करके इस पूरे क्षेत्र के लोगों को आज़ादी की सांस लेने का अधिकार दिया था। श्री शाह ने आज सरदार पपन्ना गौड़, तुर्रेबाज़ खान, अलाउद्दीन, भाग्य रेड्डी वर्मा, पंडित नरेंद्र आर्य, वंदेमातरम रामचंद्र राव, शोयबुल्ला खान, मोगिलिया गौड़, डोड्डी कोमारैया, चकली इलम्मा के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विषेश रूप से बहादुर स्वतन्त्रता सेनानियों नारायण राव पवार, जगदीश आर्य और गंदैया आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने निज़ाम के सुरक्षा बलों का मुक़ाबला करते हुए सर्वोच्च बहादुरी का प्रदर्शन किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने 15 अगस्त 1947 को उस्मानिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले देशभक्तों को भी नमन जिन्हें निजाम की सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि कई संगठनों ने आज़ादी की इस जंग में अपना योगदान दिया था। चाहे, आर्य समाज, हिन्दू महासभा का भागानगर सत्याग्रह हो या फिर उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छेड़ा गया वन्दे मातरम आन्दोलन हो। गांधी जी द्वारा स्थापित हैदराबाद स्टेट कांग्रेस और बीदर क्षेत्र के किसानों द्वारा उस समय के संघर्ष के लोकगीत आज भी गाए जाते हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1948 में तेलंगाना, मराठवाड़ा और कल्याण कर्नाटक स्वतंत्र हुए और 13 से 17 सितंबर, 1948 केदौरान 109 घंटों के संघर्ष में अनेक वीर यहां शहीद हुए। उन्होंने कहा कि निज़ाम और उसके रजाकारों ने कई प्रकार के कठोर क़ानून लगाकर, असहनीय अन्याय और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करके तीनों राज्यों की जनता को कुचलने का प्रयास किया था। इन कुकृत्यों और अत्याचारों के ख़िलाफ़ हमारे लोगों ने आंदोलन किया था और अंत्तोगत्वा हम विजयी हुए। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस को संपूर्ण शासकीय आदेश के अंतर्गत मनाने का निर्णय लेकर हैदराबाद मुक्ति आंदोलन को स्वीकृति और श्रद्धांजलि देने का काम किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि इस महान तेलंगाना राज्य की रचना जिस उद्देश्य से हुई है, सत्ता मे आकर इन उद्देश्यों को जो लोग भूल जाते हैं, जनता भी उन्हें भूल जाती है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी ने जो परंपरा शुरू की है, हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने की, इसे हैदराबाद को स्वतंत्र करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के शहीदों के सम्मान में इससे भी ज्यादा जोर शोर से अनेक सालों तक मनाया जाएगा।

शाह ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश को सुरक्षित और विकसित किया है, भारतीय और भारतीयता को उच्चतम शिखर पर बिठाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं,वो उपक्रम निश्चित रूप से जारी रहेगा और हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना भी निश्चित रूप से जारी रहेगा

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 16 राज्यों में बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए समिति गठित, 31 मार्च 2026 तक नए निकाय बनाने के निर्देश
देहरादून: रोड कटिंग की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, डीएम के निर्देश पर पिटकुल की अनुमति निरस्त; शाम तक सड़क ठीक न होने पर होगी FIR
मुफ्त अरबी कक्षाओं की आड़ में कट्टरपंथीकरण का मामला: NIA ने सात आरोपियों और एक सोसाइटी के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
देश के तीन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी की दस्तक
New Delhi: दिल्ली सरकार ने कोविड युद्धवीर के परिवार वालों को दी एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा

The Hill India News
The Hill India News
June 14, 2026
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
‘मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास और जनकल्याण की मिसाल’, खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?