By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की: सीमावर्ती क्षेत्रों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान, चारधाम पर CCTV और ड्रोन से निगरानी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की: सीमावर्ती क्षेत्रों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान, चारधाम पर CCTV और ड्रोन से निगरानी
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की: सीमावर्ती क्षेत्रों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान, चारधाम पर CCTV और ड्रोन से निगरानी

The Hill India News
Last updated: May 11, 2025 2:10 am
The Hill India News
Published: May 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई सुरक्षा तैयारियों, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थिति सामान्य है, लेकिन सीमावर्ती जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सामरिक महत्व के स्थानों, चारधाम यात्रा मार्गों, और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन अभियान तेज करने, और फर्जी खबरों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य भर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी और हर जिले में सायरन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में अलर्ट दिया जा सके। सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करने पर भी बल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में राज्य के लोग सैनिकों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में सर्वधर्म सभाएं और पद यात्राएं आयोजित कर सेना का मनोबल बढ़ाया जाएगा। “उत्तराखंड के हर परिवार से कोई न कोई सेना में है, ऐसे में उनके साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत की शक्ति उसकी एकता में है, और हम हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा का संचालन सुगमता और सुरक्षा के साथ हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाए और आवश्यकता अनुसार कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचिवों को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हेली सेवाएं भी सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही मानसून से पहले सभी विभागों को पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जन सामान्य को परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शे न जाने की चेतावनी दी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, DGP  दीपम सेठ, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिव  मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेश बगौली,  सचिन कुर्वे,  रविनाथ रामन,  पंकज पांडे, ADG  ए.पी. अंशुमन,  नीतेश झा, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी तथा राज्य के सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
सैम पित्रोदा के ‘इनहेरिटेंस टैक्स’ वाले बयान पर देश की सियासत में मची हलचल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया 
उत्तराखण्ड : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की
उत्तराखण्ड : गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित।
Tripura: हॉस्टल का खाना खाकर हुईं एक साथ 30 छात्राएं बीमार, अस्पताल में मिले CM माणिक साहा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?