By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने रोटरी इंटरनेशनल विश्व सम्मेलन को संबोधित किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री मोदी ने रोटरी इंटरनेशनल विश्व सम्मेलन को संबोधित किया
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने रोटरी इंटरनेशनल विश्व सम्मेलन को संबोधित किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 5:56 am
Rajesh Dabral
Published: June 5, 2022
Share
SHARE

“रोटरी से जुड़े लोग सही मायने में सफलता और सेवा के मिश्रण हैं”

“हम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि हैं जिन्होंने अपने कर्मों से दिखाया कि दूसरों के लिए जीना क्या होता है”

​​​​​​​”प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार से प्रेरित होकर 1.4 अरब भारतीय हमारी पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक वीडियो संदेश के माध्यम से रोटरी इंटरनेशनल विश्व सम्मेलन को संबोधित किया। रोटरी से जुड़े लोगों को ‘सफलता और सेवा का सही मायने में मिश्रण’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “इतने बड़े पैमाने पर रोटरी का जमावड़ा एक अर्द्ध-वैश्विक सभा की तरह है। इसमें विविधता और जीवंतता है। ”

रोटरी के दो आदर्श वाक्य ‘सर्विस एबव सेल्फ’ यानी स्वयं से ऊपर की सेवा और ‘वन प्रॉफिट्स मोस्ट हू सर्व्स बेस्ट’ यानी वह ज्यादा लाभ में होता जो बढ़िया सेवा करता है, का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए ये महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं और हमारे संतों और महात्माओं की शिक्षाओं के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, “हम बुद्ध और महात्मा गांधी की भूमि हैं, जिन्होंने अपने कर्मों से दिखाया कि दूसरों के लिए जीना क्या होता है।”

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए, “हम सभी एक अन्योन्याश्रित, आपस में संबंधित और परस्पर जुड़े हुए विश्व में रहते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हर व्यक्ति, हर संगठन और सरकारें हमारी धरती को अधिक समृद्ध और टिकाऊ बनाने के लिए मिलकर काम करें।” उन्होंने पृथ्वी पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले कई क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करने के लिए रोटरी इंटरनेशनल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में आगे है। पीएम मोदी ने कहा कि “सतत विकास समय की मांग है। प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार से प्रेरित होकर 1.4 अरब भारतीय हमारी पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ और लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट जैसी भारत की पहलों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि 2070 तक नेट जीरो पर भारत की प्रतिबद्धताओं की विश्व समुदाय ने भी सराहना की।

स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वच्छता प्रदान करने पर रोटरी इंटरनेशनल के कार्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के लाभों के बारे में बात की जिसमें पांच वर्षों में लगभग पूर्ण स्वच्छता कवरेज शामिल है। उन्होंने जल संरक्षण और आत्म-निर्भर भारत जैसे आंदोलनों के बारे में भी बात की जो नई जागरूकता और वास्तविकताओं के कारण आकार ले चुके हैं। उन्होंने भारत में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप क्षेत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की आबादी के सातवें हिस्से का घर है, ऐसे में भारत की किसी भी उपलब्धि का दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने 2030 के वैश्विक लक्ष्य से 5 साल पहले 2025 तक टीबी के उन्मूलन को हासिल करने के लिए उदाहरण के तौर पर कोविड -19 वैक्सीन की कहानी और प्रयासों का हवाला दिया।

मोदी ने रोटरी परिवार को जमीनी स्तर पर इन प्रयासों में मदद करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में योग दिवस मनाने के लिए भी कहा।

You Might Also Like

मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद आया फैसला, एनआईए कोर्ट में सभी 7 आरोपी बरी
CM धामी ने ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ के तहत वर्ष 2022 और 2023 की टॉपर 318 बालिकाओं को किया पुरस्कृत
कोविड का नया वेरिएंट Jn.1 कितना है खतरनाक? नए साल के जश्न के बीच पहनें मास्क
Uttarakhand: होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने किया रैतिक परेड का निरीक्षण, भत्ता बढ़ोतरी से लेकर नई सुविधाओं की बड़ी घोषणाएँ
10 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस — मानव गरिमा, समानता और न्याय के सम्मान का वैश्विक संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?