
Kanwar Yatra 2024: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर के विभिन्न हिस्सों में भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही। हालांकि, राज्य के मुजफ्फरनगर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई है। यहां हुई सड़क दुर्घटना में 1 कांवड़ यात्री की मृत्यु हो गई और 1 घायल हो गया। ये हादसा तब हुआ जब कांवड़िये सड़क किनारे लेटे आराम कर रहे थे। आइए जानते हैं पूरा मामला।
#WATCH Muzaffarnagar (UP ): 1 Kanwar Yatra pilgrim died and 1 injured in a road accident.
Khatauli CO Ramashish Yadav says, "Information was received that an accident has happened in Ratanpuri police station area. After reaching the spot, it was found that 3 Kanwar devotees who… pic.twitter.com/7q2NFyJ7VD
— ANI (@ANI) July 23, 2024
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में ये दुर्घटना घटी है। खतौली के रामाशीष यादव ने जानकारी दी है कि सूचना मिली कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना घटी है। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि 3 कांवड़ श्रद्धालु जो कांवड़ लेकर आ रहे थे जो थककर सड़के के किनारे लेट गए थे और एक कांवड़ श्रद्धालु वहीं बैठा हुआ था। एक तेज रफ्तार वाली बाइक ने सोए हुए श्रद्धालु को हिटकर के चली गई।