By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : UKSSSC भर्ती परीक्षाओं में नकलची अभ्यर्थियों को 5 वर्षों के लिए समस्त परीक्षाओं से किया बैन, पढ़िए आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : UKSSSC भर्ती परीक्षाओं में नकलची अभ्यर्थियों को 5 वर्षों के लिए समस्त परीक्षाओं से किया बैन, पढ़िए आदेश
उत्तराखंड

Uttrakhand : UKSSSC भर्ती परीक्षाओं में नकलची अभ्यर्थियों को 5 वर्षों के लिए समस्त परीक्षाओं से किया बैन, पढ़िए आदेश

The Hill India Desk
Last updated: May 18, 2023 8:12 am
The Hill India Desk
Published: May 18, 2023
Share
SHARE

Uttrakhand: Duplicate candidates in UKSSSC recruitment examinations banned from all examinations for 5 years, read order

देहरादून : उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने वर्षों पहले “तेरो मछोई गाड बौगिगे रे… खा ले अब खा माछा” गढ़वाली गीत गाकर धूम मचा दी थी। जिसमें मच्छी पकड़ने वाले मछुवारे की नदी में मछली पकड़ते समय डूब कर मौत हो जाने का वर्णन किया गया है। ठीक इसी तरह का काम यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वाले अभ्यर्थियों ने भी किया। उन्होंने शॉर्टकट का रास्ता अपनाया।

जांचोपरांत इस बात का खुलासा होने के बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग ने आगामी 5 वर्षों के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे नकलची अभ्यर्थी अब किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की कतिपय पूर्व भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी में संलिप्त अभ्यर्थियों को प्रतिवारित (बैन) ( Debar) किये जाने के संबंध में बड़ा निर्णय लिया गया है।

UKSSSC ने इस संबंध में आदेश जारी कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि आयोग की पूर्व की 04 भर्ती परीक्षाओं (स्नातक स्तरीय मर्ती परीक्षा -2021, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा- 2021 सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा- 2021 एवं वी०पी०डी०ओ० मर्ती परीक्षा – 2016) में अनुचित साधनों के प्रयोग में संलिप्त अभ्यर्थियों को प्रतिवारित (Debar) किये जाने की कार्यवाही के अन्तर्गत आयोग कार्यालय के प0सं0-44 ( स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा -2021), प0सं0-45 ( वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा -2021), प0सं0-48 ( सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 ) एवं प०सं०-47 ( वी०पी०डी०ओ० भर्ती परीक्षा-2016) एवं उक्त कम में सूचना संख्या-48 49 50 एवं 51 दिनांक 10 अप्रैल, 2023 द्वारा सूची में अंकित समस्त अभ्यर्थियों को पृथक-पृथक भर्ती परीक्षाओं में किये गये अनुचित साधनों की संलिप्तता के आधार पर प्रतिवारित किये जाने हेतु सूचना / नोटिस प्रेषित करते हुये आयोग की वेबसाइट पर भी एतद् विषयक सूचना प्रकाशित की गयी थी।

कतिपय अभ्यर्थियों के नोटिस आयोग कार्यालय को वापस प्राप्त होने के कारण आयोग द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों हेतु एक संयुक्त सूचना आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 29 अप्रैल, 2023 को प्रकाशित की गयी, जिसमें समस्त अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने / प्रतिउत्तर हेतु समय दिया गया था।

वर्तमान में प्रतिउत्तर प्राप्त होने की निर्धारित तिथि समाप्त होने के उपरांत अभ्यर्थियों के प्रति उत्तरों का संयुक्त रूप से अनुशीलन किया गया एवं सभी तथ्यों के परीक्षण व विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकाला गया कि उपलब्ध कराये गये उत्तर संतोषजनक नहीं है, साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा ऐसा कोई साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे यह प्रतीत हो कि उनके द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग नहीं किया गया।

इसके अतिरिक्त कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित अवधि तक कोई प्रतिउत्तर उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे यह प्रतीत होता है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है।

आयोग की पूर्ण बैठक दिनांक 16 मई, 2023 में लिये गये निर्णयानुसार उक्त भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग में उक्त अभ्यर्थियों की संलिप्तता को पाते हुए समस्त अभ्यर्थियों को 05 वर्षों की अवधि हेतु आयोग की समस्त परीक्षाओं से तत्काल प्रतिवारित (Debar) किया जा रहा है। ऐसे समस्त अभ्यर्थियों को प्रतिवारित किये जाने संबंधी सूचना विधिवत डाक के माध्यम से उनके पते पर प्रेषित की कर दी गयी है।

परीक्षावार प्रतिवारित (Debar) किये गये अभ्यर्थियों की निम्नवत है :-

You Might Also Like

इंदिरा गांधी की जयंती पर परवादून जिला कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम; नेतृत्व, विचारधारा और राष्ट्रीय योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी ने पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया।
Uttarakhand: प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का किया उद्घाटन, ’’मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर होगा ’वेड इन इंडिया”
वन नेशन वन इलेक्शन से डबल होगी विकास रफ्तारः पूर्व राष्ट्रपति
कार्रवाई! 38 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
TAGGED:DehradunUKSSSCUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; 35 लाख नकद और लग्जरी कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, गंगा घाट पर दी जान से मारने की धमकी

The Hill India News
The Hill India News
July 13, 2026
Monsoon Rain Alert: मैदानी इलाकों में थमा मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, उत्तराखंड-हिमाचल में ‘रेड अलर्ट’; दिल्ली समेत 18 राज्यों में आफत की बारिश की चेतावनी
कतर के ‘फादर अमीर’ शेख हमद के निधन पर भारत में आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
Bankok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत; सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल
ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?