By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : जितना विकास कांग्रेस ने कराया, भाजपा सांसद-विधायक नहीं करा पाएः जोशी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : जितना विकास कांग्रेस ने कराया, भाजपा सांसद-विधायक नहीं करा पाएः जोशी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : जितना विकास कांग्रेस ने कराया, भाजपा सांसद-विधायक नहीं करा पाएः जोशी

The Hill India News
Last updated: January 17, 2025 2:53 pm
The Hill India News
Published: January 17, 2025
Share
SHARE

डोईवाला। कांग्रेस के स्थानीय निकाय चुनाव के देहरादून जिला प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा, डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल के कार्यकाल में जितने विकास एवं जनहित के कार्य हुए हैं, उतने कार्य यहां भाजपा के सांसद और विधायक ने नहीं कराए।

डोईवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव के संबंध में डोईवाला में आयोजित मीडिया से वार्ता में जोशी ने कहा, नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अपने पूर्व कार्यकाल के ऐतिहासिक कार्यों की वजह से दमदार स्थिति में हैं। पालिका के पूर्व कार्यकाल में डोईवाला क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण कराया है। सफाई व्यवस्था में पुरस्कार हासिल किए।  जोशी ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया। डोईवाला चौक पर शहीद दुर्गामल जी की प्रतिमा की स्थापना एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ।

उन्होंने कहा, भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ गया है, जिससे भाजपा के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर संशय में हैं। निकाय चुनाव में भाजपा की हार तय है। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष किया। विस्थापित क्षेत्र की समस्या हो या किसानों की भूमि को लेकर आंदोलन हो, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सदैव तैयार रहता है। उन्होंने कहा, डोईवाला में मोक्ष धाम का निर्माण कराने में पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके कार्यकाल में भूमि के चयन से लेकर निर्माण तक के कार्य संपन्न हुए। डोईवाला क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए कार्य करना तथा नशा मुक्ति अभियान को व्यापक रूप देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल ने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं और वादा किया कि डोईवाला में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डोईवाला में मिनी स्टेडियम और पार्कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता में है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा, स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

प्रेस वार्ता में देहरादून कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस नगरपालिका अध्य्क्ष प्रत्याशी सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,चुनाव संयोजक उमेद बोरा, सह सहयोजक जीतेन्द्र कुमार, राहुल सैनी,मुकेश प्रसाद,स्वतंत्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी,सावन राठौर आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

बिहार में मतगणना के व्यापक इंतज़ाम, निर्वाचन आयोग ने कहा — “केवल आधिकारिक नतीजों पर ही भरोसा करें”
सुप्रीम कोर्ट ने ‘दिल्ली जल संकट’ याचिका पर, केजरीवाल सरकार को लगाई कड़ी फटकार
चकराता सीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण, नई जगह पर स्थानांतरण की तैयारी, मौजूदा सुविधाओं के विस्तार पर भी ज़ोर
रुद्रपुर: किच्छा में विधवा की जमीन और मकान पर कब्जे का प्रयास, हथियारबंद दबंगों पर मुकदमा दर्ज
भारत-कोरिया रिश्तों में नई रफ्तार: 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, तकनीक से संस्कृति तक गहराएंगे संबंध
TAGGED:BJPCongressdevelopmentJoshi.MLAMPUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?