
उत्तराखंड में कांग्रेस ने अडानी मामले में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अडानी समूह में जबरन निवेश कराया जा रहा है। जिसके कारण आम आदमी का पैसा डुब गया
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद अदानी ग्रुप के शेयर में आई गिरावट के चलते कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने आज सेकड़ों कांगेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI ) कि मैन ब्रान्च के बाहर बैठकर धरना दिया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुर्यकांत धस्माना ने कहा कि अदानी ग्रुप में भारत के सार्वजनिक उपक्रमों का भी रुपया लगाया गया है।
एसबीआई और एलआईसी ने भी हजारों करोड़ों रुपये का निवेश अदानी ग्रुप में किया है। अब एक रिपोर्ट जारी होने के बाद अदानी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे हैं और निवेशकों को नुकसान हो रहा है। तो ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर जवाब देना चाहिए।