By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है-मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है-मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है-मुख्यमंत्री धामी

The Hill India News
Last updated: January 3, 2025 2:21 pm
The Hill India News
Published: January 3, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मलेथा टिहरी गढ़वाल में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट रैली को सलामी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मलेथा में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी के स्मारक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गूल का अवलोकन कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मलेथा चौराहे का नाम वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के नाम पर किए जाने, वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी मेला स्थल का विस्तारीकरण किए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिल्काखाल के भवन निर्माण, सूर्य देवी मन्दिर पलेठी बनगढ का सौन्दर्यकरण किए जाने, रैतासी सड़क का निर्माण तथा ललूडीखाल-फरस्वाणगांव मोटर मार्ग एवं भैंसकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह सामान्य मेला नहीं अपितु एक विशेष त्यौहार है, जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का काम कर रहा है तथा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चा शौर्य शक्ति में नहीं अपितु सेवा ओर समर्पण में निहित होता है, जिसकी बानगी वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के कार्यों से मिलती है। उनके द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के लिए कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में जो सिंचाई गूल बनाई गई वह आज भी लोगों को लाभान्वित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में काम कर रही है। जनपद टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 170 किमी. में क्रेश बैरियर निर्माण किया जा रहा है। मुयालगांव में आपदा में बहे पुल के स्थान पर 18 मीटर लंबा बेली ब्रिज बनाया गया। टिहरी झील रिंग रोड़ निर्माण किया जा रहा है। पलायन रोकने, पर्यटन, रोजगार और व्यापार बढ़ाने हेतु नौकरी सृजन के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने हेतु किसानों को एक 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। आज स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका को बढ़ाने के साथ ही अन्य को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं। हाउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया, जिससे प्रतिभावान नौजवानों का विश्वास बढ़ा है और वे अपनी क्षमता के अनुसार नौकरी पा रहे हैं। 19 हजार से अधिक नौकरी देने का काम राज्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में सख्त भू कानून बनाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपना उत्तराखंड बहुत जल्द अग्रणीय राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

इस अवसर पर उद्यान, पशुपालन, राजस्व, बाल विकास, चिकित्सा, उद्योग, कृषि, समाज कल्याण, पर्यटन, ग्राम्य विकास, पंचायत राज आदि विभागों द्वारा विभागीय स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने के साथ ही जन शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक सोना साजवाण, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद देवप्रयाग ममता देवी, एसएसपी आयुष अग्रवाल, एएसपी जे.आर. जोशी, डीजीएम आरवीएनएल राजेश अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

You Might Also Like

नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: एमपीजी कॉलेज मसूरी की भूमि पर बांज के पेड़ों की बलि बर्दाश्त नहीं, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
नई दिल्ली : ‘सबका साथ, सबका विकास राजस्थान और देश के विकास के लिए हमारा मूल मंत्र है,- प्रधानमंत्री मोदी
सनातन धर्म विवादित बयान पर, उत्तर प्रदेश में स्टालिन और प्रियंक खरगे के खिलाफ हुआ केस दर्ज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ आज पहुंचेगी वाराणसी, करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन
महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति उच्चतम बलिदान का प्रतीक: डॉ. सुमेर चंद रवि
TAGGED:Chief Minister DhamidedicationserviceUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा खुलासा: डॉक्टरों और जरूरी दवाओं की भारी कमी, NHM की कॉमन रिव्यू मिशन रिपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल

The Hill India News
The Hill India News
July 27, 2026
कांवड़ यात्रा 2026: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की नो-एंट्री, मसूरी जाने पर भी रोक, 4 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस का सबसे बड़ा सुरक्षा प्लान लागू
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग तेज, सीजेपी ने सरकार को दी चेतावनी—‘समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन’
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप, 194 यात्री सुरक्षित
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT में CA और फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने का आदेश, दो हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट
E20 एथेनॉल विवाद पर हाईकोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी, फर्जी पोस्ट और डीपफेक के खिलाफ सख्त कदम, सिविल सूट की मिली मंजूरी
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया भव्य स्वागत, विपक्ष ने फिर खोला मोर्चा
यूपी में कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश के संकेत, बोले— अभी चुनाव दूर; ओवैसी के ऑफर पर भी दिया बड़ा जवाब
“सिर्फ प्रदर्शन होने से लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए”: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, देशभर के विरोध-प्रदर्शनों के लिए बनेगी नई गाइडलाइन
मॉनसून का महाअलर्ट: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, अगले 14 घंटे बेहद अहम; IMD ने जारी की चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?