By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सतपाल महाराज , त्रिवेंद्र रावत मेरे घर आते जाते हैं, पर्यटन विभाग में नौकरी लगा दूंगा , और ठग लिए ₹96 लाख
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सतपाल महाराज , त्रिवेंद्र रावत मेरे घर आते जाते हैं, पर्यटन विभाग में नौकरी लगा दूंगा , और ठग लिए ₹96 लाख
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सतपाल महाराज , त्रिवेंद्र रावत मेरे घर आते जाते हैं, पर्यटन विभाग में नौकरी लगा दूंगा , और ठग लिए ₹96 लाख

The Hill India News
Last updated: January 5, 2025 3:18 pm
The Hill India News
Published: January 5, 2025
Share
सांकेतिक तस्वीर
SHARE

एक रिटायर्ड फौजी को उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने 95 लाख रुपए की ठगी कर डाली. एक आरोपी ने पीड़ित को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सतपाल महाराज उसके घर आते जाते हैं. पीड़ित द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायत देने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपको बता दें देहरादून निवासी व्यक्ति ने डीजीपी दीपम सेठ को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने सेना में 24 साल नौकरी करके साल 2020 में रिटायर्ड हो कर आया . इसके बाद वह नौकरी की तलाश करने लगे. इसके लिए पीड़ित ने परिचित राहुल सैनी से संपर्क किया. राहुल सैनी ने अंकित रावत, पूजा चमोली और सत्यम शर्मा से मिलवाया.

अंकित रावत ने पीड़ित को बताया कि वह शासन में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ काम करता है और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सतपाल महाराज का उसके घर खूब आना जाना है. इसके बाद एक दिन अंकित रावत ने पीड़ित को मसूरी रोड स्थित घर बुलाया. जहां तीन अन्य लोग मिले. जिसमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम अमर सिंह बताया और कहा कि वह अंकित की सिक्योरिटी में तैनात है. अमर सिंह ने पीड़ित का फोन और अन्य सामान अपने पास रखते हुए अंकित से मिलने के लिए अंदर कमरे में भेजा. अंकित रावत से मिलने पर उसने बताया कि केंद्र सरकार ने उसे सुरक्षा प्रदान की है

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और उत्तराखंड सरकार के पशुपालन और पर्यटन विभाग में नियुक्तियों के लिए राज्य सरकारों से मनोनीत कर रखा है. ऐसे में अंकित रावत ने पीड़ित को पर्यटन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया. इसके बाद 23 मार्च 2020 को अंकित रावत ने 55 हजार रुपए, 24 मार्च को 90 हजार रुपए और 25 मार्च को 40 हजार रुपए कुल एक लाख 85 हजार रुपए लिए. उन दिनों कोरोना काल चल रहा था तो अंकित रावत ने बताया कि फिलहाल काम दिलाना मुश्किल है. कुछ दिन बाद अंकित रावत ने पीड़ित को घर पर बुलाया और कहा कि एक बहुत बड़ा काम मिला है. जिसके लिए उसे एक करोड़ रुपए की सख्त जरूरत है. और 50 लाख रुपए मांगे. पीड़ित ने 50 लाख रुपए देने के बाद अंकित रावत ने 19 सितंबर 2020 को नौकरी दिलाने संबंधी तैयार अनुबंध पत्र दिया.

अंकित ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग में 10 रिक्तियां भरने का काम दिया है. जिसके एवज में 10-10 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से नौकरी लगवा दूंगा. पीड़ित ने इसके लिए 10 लोगों को तैयार किया. अंकित रावत को फॉर्म के साथ 50 लाख रुपए एडवांस दिए. अंकित ने सभी को नियुक्ति पत्र दिए जिसमें एक आईएएस अधिकारी के हस्ताक्षर थे. 16 अप्रैल 2021 को अंकित रावत ने पूजा चमोली के साथ उदयपुर राजस्थान में एक होटल में शादी की. लेकिन वहां वीआईपी के नहीं आने से पीड़ित को शक हुआ. उसके बाद पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे धमकी देनी शुरू कर दी. इस मामले में पीड़ित ने सीओ सदर को प्रार्थना पत्र दिया और सीओ सदर ने 6 लाख रुपए वापस दिलवाएं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. आरोपियों ने पीड़ित के साथ कुल 95 लाख 85 लाख रुपए की ठगी की है.

You Might Also Like

धामी मॉडल से उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन बना मिसाल, पीएम मोदी का भी मिला भरपूर साथ
“The Hill India” की खबर पर बीजेपी हाईकमान ने लगाई मोहर ..
Uttrakhand: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में दो बदमाश घायल..
दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल: दिवाली से पहले हवा में जहर, आनंद विहार में AQI 350 पार
Uttarakhand: खनसर घाटी स्थित माईथान पहुंचे मुख्यमंत्री, “जन्माष्टमी महाकौथिग” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, अक्टूबर में आएगी ECI की टीम; करीब 23 हजार EVM की होगी FLC, जिलों को अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
September 24, 2026
देहरादून की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों से सफर बना चुनौती, वाहनों की फिटनेस से लेकर चालकों की सेहत तक पर असर
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, भोपाल से तीसरा आरोपी गिरफ्तार; ₹5.58 लाख बरामद, 45 लाख की डील से जुड़े तार
ट्रंप के मीडिया बैन पर कोर्ट की रोक, CNN समेत 3 संस्थानों की व्हाइट हाउस एंट्री बहाल; जज ने कहा- प्रतिबंध असंवैधानिक हो सकता है
रंग भगवा, कांग्रेस का गढ़ और मैदान में लाल टोपी का सैलाब! रायबरेली से अखिलेश यादव ने शुरू की PDA रथ यात्रा, 2027 के लिए सियासी संदेश
Share Market Crash: सेंसेक्स में 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट, बीमा शेयरों में भूचाल! IRDAI के इस प्रस्ताव से क्यों घबराए निवेशक?
TMC के नाम और ‘फूल-घास’ सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC से मांगी समय-सीमा; ममता गुट बोला- मामला अस्तित्व से जुड़ा
Meta ने उतारा ऐसा VR चश्मा, जो घर को बना देगा IMAX थिएटर! सिर्फ 100 ग्राम वजन, आंखों-हाथों से होगा कंट्रोल, वीडियो कॉल में सामने दिखेगा आपका होलोग्राम
CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग के बीच बड़ा कानूनी सवाल: आखिर क्या है 2023 के कानून की धारा 16, जो चुनाव आयुक्तों को देती है विशेष सुरक्षा?
अमरोहा में खाकी पर गंभीर आरोप: विधायक के फार्महाउस में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF के दो जवान और यूपी पुलिस के दोकर्मी गिरफ्तार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?