
देहरादून, 21 जून 2025 — उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार छोड़कर) में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 19 जुलाई को एक साथ की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस संबंध में प्रेस वार्ता कर चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से पंचायत आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और उसी आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग को अधिसूचना प्राप्त हुई। इसके बाद 21 जून को चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अब जिला निर्वाचन अधिकारी 23 जून को अपने स्तर पर विस्तृत चुनावी सूचनाएं जारी करेंगे।
दिनांक | गतिविधि |
---|---|
21 जून | अधिसूचना जारी |
25 जून – 28 जून | नामांकन (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक) |
29 जून – 1 जुलाई | नामांकन पत्रों की जांच |
2 जुलाई | नाम वापसी (सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक) |
3 जुलाई | पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन |
10 जुलाई | पहले चरण का मतदान |
8 जुलाई | दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन |
15 जुलाई | दूसरे चरण का मतदान |
19 जुलाई | दोनों चरणों की मतगणना (सुबह 8 बजे से समाप्ति तक) |
-
12 जिलों के 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।
-
कुल 66,418 पदों पर चुनाव कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
-
ग्राम पंचायत सदस्य – 55,587 पद
-
ग्राम प्रधान – 7,499 पद
-
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2,974 पद
-
जिला पंचायत सदस्य – 358 पद
-
-
8276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
-
10,529 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं।
-
हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में होंगे चुनाव।
-
मतदान दो चरणों में 10 और 15 जुलाई को।
-
19 जुलाई को मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
-
राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है।