By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया-सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया-सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया-सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: October 29, 2024 3:02 pm
The Hill India News
Published: October 29, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड देहरादून के ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जयंती पर ही होता है। इस वर्ष उनकी जयंती के साथ दीपावली का संयोग होने के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि इस बार ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन 29 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, और अटूट समर्पण के माध्यम से अखंड भारत का सपना साकार किया। 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया, और हमें एक ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तृत एवं एकीकृत भारत के निर्माण में देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का स्वतंत्र भारत के इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। अपने अद्वितीय संकल्पशक्ति और दूरदर्शिता से आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए किए गए महान योगदान के लिए देश का प्रत्येक नागरिक सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है कि प्रत्येक नागरिक के भीतर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जागृत हो। युनिटी और इंटेग्रीटी की भावना केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है। यह एक सामान्य दौड़ नहीं, बल्कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने का एक माध्यम भी है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा, विधायक  खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल  अमित सिन्हा, निदेशक खेल  प्रशांत आर्य, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में UCC के सफल क्रियान्वयन का एक साल: 5 लाख के करीब पहुँचे पंजीकरण, विवाह और लिव-इन रजिस्ट्रेशन में दिखा जबरदस्त उत्साह
नई दिल्ली : कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्यमिता का केंद्र बने कृषि शिक्षा- जगदीप धनखड़
उत्तराखण्ड : पढ़िए राज्य कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले..
मनसे का रेलवे को ‘अल्टीमेटम’, कहा- 15 दिन में रत्नागिरी पैसेंजर बहाल करो, वरना नहीं चलेंगी UP-बिहार की ट्रेनें
इंश्योरेंस, बिल्डर या सरकार…फ्लैट में आग लग जाए तो कौन देगा पैसा? जानिए नुकसान की भरपाई के नियम और आपके अधिकार
TAGGED:Bharat RatnaCM DhamiintegrityIron ManSardar Vallabhbhai PatelunityUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?