By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : सूबे में रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : सूबे में रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम
उत्तराखंडदेश

Uttarakhand : सूबे में रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम

The Hill India Desk
Last updated: September 30, 2023 5:27 am
The Hill India Desk
Published: September 30, 2023
Share
SHARE

सूबे में रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम

ई-रक्तकोष पोर्टल पर एक लाख से अधिक ने किया पंजीकरण

उत्तराख्ांड ने स्वैच्छिक रक्तदान को देशभर में बनाया रिकॉर्ड

देहरादून, राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितनी संजीदा है इस बात का अनुमान प्रदेश में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान पंजीकरण से लगाया जा सकता है। राज्य में 17 सितम्बर से आतिथि तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक लाख से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पूरे देश में रिकॉर्ड कायम किया है। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान हेतु एक लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है जिसको आगामी दो अक्टूबर तक दो लाख के पार करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि सेवा पखवाडे के अंतर्गत 17 सितम्बर 2023 से आयोजित 654 रक्तदान शिविरों में 6 हजार 335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर 2023 से आगामी 02 अक्टूबर 2023 तक देशभर में आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया है। जिसमें आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही वृहद रूप से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर प्रत्येक जनपद में राजकीय चिकित्सा केन्द्रों, वेलनेस सेंटरों एवं शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में एनएसएस, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स, रेडक्रॉस व रेखीय विभागों के सहयोग से रक्तदान हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही रक्तदान शिविरों का संचालन किया गया है। सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 654 रक्तदान शिविरों में 17 सितम्बर से 29 सितम्बर तक एक लाख 08 हजार 194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु भारत सरकार के पोर्टल ई-रक्तकोष पर अपना पंजीकरण कराया है, जोकि सेवा पखवाड़े के दौरान रखे गये एक लाख पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्य को पहले ही पार कर चुका है। जबकि गत वर्ष सेवा पखवाडे के दौरान आयोजित रक्तदान शिविरों में 54 हजार 756 लोगों एवं अन्य मौकों पर 31207 लोगों स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया था। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत स्वैच्छिक रक्तदान कराने वालों की संख्या एक लाख 94 हजार 157 पहुंच गई है। दूसरी ओर 17 सितम्बर 2023 से अबतक सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रदेशभर में 6 हजार 335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है। रक्तदान शिविरों में देहरादून जनपद में सर्वाधिक 19412, पिथौरागढ़ में 17375, नैनीताल 12225, पौड़ी गढ़वाल 10550, टिहरी गढ़वाल 10348, हरिद्वार 9586, ऊधमसिंह नगर 9252, अल्मोड़ा 6591, चमोली 3357, उत्तरकाशी 3400, चम्पावत 2462, रूद्रप्रयाग 1884 तथा बागेश्वर में 1752 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार सर्वाधिक 2242 लोगों ने देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान किया। जबकि हरिद्वार में 1359, ऊधमसिंह नगर में 1007, नैनीताल में 871, पौड़ी गढ़वाल में 235, पिथौरागढ़ में 206, टिहरी गढ़वाल 69, बागेश्वर 68, चमोली 65, चम्पावत 63, अल्मोड़ा 61, रूद्रप्रयाग 52, तथा उत्तरकाशी में 37 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

बयान
आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक देशभर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उत्तराखंड में भी प्रत्येक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें अब तक एक लाख 8 हजार 194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया है जोकि एक लाख के लक्ष्य को भी पार कर गया है यहा पूरे देश में पंजीकरण का सर्वाधिक आंकडा है।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया
शराब की बोतल में निकला कीड़ा, दुकानदार का बोतल वापस लेने से इनकार
साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय
पर्यटन मंत्री ने बन्दरपूंछ व भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान  दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
TAGGED:DehradunHealth Minister Dr. Dhan Singh RawatUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
October 22, 2026
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?