By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : डीजीपी अशोक कुमार ने आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : डीजीपी अशोक कुमार ने आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की बैठक
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड : डीजीपी अशोक कुमार ने आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की बैठक

Rajesh Dabral
Last updated: April 1, 2022 9:30 am
Rajesh Dabral
Published: April 1, 2022
Share
SHARE

आज दिनांक 01 अप्रैल, 2022 को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विर्मश कर निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गयेः-
1. चारधाम यात्रा पर चलने वाले जिन व्यवसायिक वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किया गया है, उनके कागजातों की चेकिंग पुलिस द्वारा नहीं की जाएगी।
2. निजी वाहनों से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के वाहनों के कागजात हरिद्वार एवं देहरादून बार्डर पर ही चेक किये जाएंगे। आगे उनकी बार-बार चेकिंग नहीं की जाएगी।
3. चारधाम यात्रा सीजन के दौरान यात्रा रूट पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात श्री मुख्तार मोहसिन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
4. चारधाम यात्रा रुट पर बोटल नेक चिन्हित्त कर परिवहन एवं लोकनिर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक चेतावनी बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
5. ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रैश/स्टंट ड्राइविंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, वाहनों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में करने वालों की चेकिंग एवं इन पर कार्यवाही की जाएगी।
6. पर्यटन पुलिस चार-धाम यात्रा के दौरान अहम भूमिका निभायेगी। पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल्स, कम्यूनिकेशन स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिससे पर्यटन पुलिस अतिथि देवो भव भाव से यात्रियों को सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने में सक्षम हो।
7. यात्रियों की सुविधा के लिए चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि, मार्गों की स्थिति, जाम होने पर उसकी रियलटाइम स्थिति उत्तराखण्ड पुलिस की वेबसाइट और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की जाएगी।
8. होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों को विशेष प्रशिक्षण देकर यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा।
9. यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबन्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। जनपद प्रभारी जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने जनपदों में पार्किंग की क्षमता एवं नए पार्किंग स्थलों को चिन्हित करें। साथ ही यात्रा मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं और उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
10. यात्रा रूटों पर यातायात सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु सभी जनपदों के पुलिस उपाधीक्षक यातायात को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया, जिसमें समस्त जानकारी साझा की जाए।
11. आपदा प्रबन्धन हेतु यात्रा मार्गों पर पूर्व से तैनात की गयी एसडीआरएफ की टीमों के अतिरिक्त मोरी, घनसाली और गैरसैंण में एसडीआरएफ टीम तैनात करने का निर्णय लिया गया।
12. जल पुलिस को भी अत्याधुनिक आपदा उपकरणों से लैस किया जाएगा।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार- श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, फायर- श्री अजय रौतेला, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र सहित जनपद प्रभारी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सेनानायक एसडीआरएफ व पुलिस उपाधीक्षक यातायात उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttrakhand : CS संधू का बढ़ा सेवा विस्तार
भारत-अमेरिका ट्रेड वॉर पर लगाम: ट्रंप ने 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ, पीयूष गोयल बोले- ‘भारतीय किसानों और MSME की बड़ी जीत’
दिल्ली में साइबर अपराधियों का खौफनाक खेल: बुजुर्ग डॉक्टर दंपति 15 दिनों तक रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’, ठग लिए 14 करोड़ रुपये
इस राज्य के 100 से अधिक गांवों में हाथियों का आंतक, गुस्साए गांव वालों ने लगा दी आग
ED अफसर बन रात में विधायक के घर पहुंचा शख्स, कमाई और संपत्ति की करने लगा जांच
TAGGED:Ashok KumarChardham Yatravideo conferencing
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?