By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड :सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है-सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड :सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है-सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड :सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है-सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: November 2, 2024 1:58 pm
The Hill India News
Published: November 1, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित,उन्हें दीपावली की दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि एक सैनिक अपने सेना व अर्धसैन्य बल में अपनी सेवाकाल के दौरान देश की रक्षा का कार्य करता जब वह अपनी इस सेवा से सेवानिवृत्त हो जाता है,उसके उपरांत वह समाज की सेवा में जुट जाता है इसलिए कोई भी सैनिक भूतपूर्व सैनिक नहीं होता है वह हमेशा ही देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाला वीर सैनिक होता है। जब वह सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के रूप में तैनात होता है,तब वह देश की सुरक्षा कर रहा होता है और जब वह सेवानिवृत्त होकर घर आता है फिर सामाजिक सेवा करने लग जाता है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आज उन सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जिन्होंने सेना में रहकर लगातार देश कीसीमाओं की रक्षा कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है,जो आज भी उसी प्रकार समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी सेना के परिवार से हूँ। सेना के साथ ही रहकर पला बड़ा हूं वहीं के संस्कार मुझे मिले हैं। पूर्व सैनिकों के साथ जाकर उनकी सेवा करने का अवसर मुझे जो प्राप्त हुआ है मैं उसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की सेना का इतिहास एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की आजादी के बाद हमारी सेना ने जीतने भी युद्ध लड़े हैं उसमें अपना अदम्य साहस हमारे वीर सैनिकों ने दिखाया है। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाकर भारतीय सेना ने पुरे विश्व को एक वीर सेना के रूप में प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों तथा उनके परिवारजनों की अनेक प्रकार की समस्या होती है सरकार समस्या के निदान है तत्परता से कार्य कर रही है।

हमारी सेना में देश भक्ति का जज्बा दिखता है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन जैसे निर्णय लेकर सैनिकों के मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना गोली के बदले गोला फेंककर दुश्मनों को खत्म करती है।

आज दुनिया की कोई भी शक्ति भारत के सामने टिक नहीं सकती। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ा है हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हैं डिजिटल पेमेंट करके विश्व में पहला स्थान भारत का है।छोटा से छोटा व्यवसाई डिजिटल पेमेंट कर रहा है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने की ओर आगे बढ़ा है। 2047 में भारत एक विकसित भारत बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ-साथ हमारा राज्य भी अनेक विकास कार्य वीर सैनिकों व उनके आश्रीतों के हित में कर रहा है। अनेक विकास कार्य राज्य में हो रहे हैं,सैनिकों के सम्मान हेतु देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण हो रहा है।

जनपद चंपावत में गंगा कॉरीडोर की तर्ज पर सारदा कॉरीडोर का निर्माण आने वाले समय में किया जाएगा उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा ।उसी के अनुरूप राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य में यूसीसी विधेयक के रूप में लागू होने जा रहा है। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया आज 18500 सरकारी नौकरी बिना किसी गड़बड़ी के यहां के बेरोजगारों को मिली है।

100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डालने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है। राज्य में धर्मांतरण कानून सरकार द्वारा बनाया गया। लैंड जिहाद,लव जिहाद को रोकने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है।उन्होंने कहा कि थूक जेहाद को किसी भी प्रकार से बर्दास्त नहीं किया जाएगा यह राज्य में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों के हित के प्रति कटिबद्ध है
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए हैं।  आज वह अपने घर पर विराजमान हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटी में सैनिक कल्याण विभाग की भूमि पर सैन्य बहुउद्देश्यीय केन्द्र के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति प्रदान करने, चंपावत में एनसीसी की कंपनी शीघ्र खोलने, चंपावत जिला मुख्यालय में इसीएचएस खोले जाने हेतु भूमि का चयन कर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने की भी बात कही।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष के भानी चंद, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति भारत के साथ ही भारतीय सेना में तैनात नेपाल के पूर्व सैनिक आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी द्वारा किया गया।

अपने बनबसा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बनबसा बाजार में पैदल भ्रमण कर स्थानीय जनता व व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी,उन्होंने सभी के दीर्घायु,सुख एवं शांति की कामना की।इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर उनको दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्थानीय जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने संविदा फार्मासिस्टों की नई याचिका को किया खारिज, ‘रेजुडिकाटा’ के सिद्धांत का दिया हवाला
आज होगी I.N.D.I.A ‘कोऑर्डिनेशन कमिटी’ की बैठक, सीट शेयरिंग के साथ ही चुनाव अभियान पर होगी चर्चा
नई दिल्ली :कानपुर कि घटना को लेकर राहुल ओर प्रियंका ने BJP पर साधा निशाना
“बांध सुरक्षा” पर प्रारम्भ हुए दो दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” में सिंचाई मंत्री ने किया प्रतिभाग
Uttarakhand: जब सिस्टम सो गया तो विधायक ने संभाली कमान; तारागड़ा के ग्रामीणों को मिली नदी पार करने के लिए ‘नाव’
TAGGED:CM Dhamicountrydutiesex-servicemansoldierUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च

The Hill India News
The Hill India News
November 18, 2026
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
झबरेड़ा जानलेवा हमला मामला: हाईकोर्ट से 17 वर्षीय किशोर को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी पर मिली राहत
साइबेरिया में रूसी सेना का बड़ा विमान हादसा, An-12 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश; 19 लोगों की दर्दनाक मौत, तकनीकी खराबी की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?