By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को करनी पड़ी मशक़्क़त
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को करनी पड़ी मशक़्क़त
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को करनी पड़ी मशक़्क़त

The Hill India News
Last updated: November 26, 2023 2:15 am
The Hill India News
Published: November 26, 2023
Share
SHARE

Road Accident: नैनीताल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर बाघनी क्षेत्र में बिलासपुर के पर्यटकों की कार संख्या DL 3ccc/0957 सफारी करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार पांचों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बमुश्किल शवों को खाई से निकाल हल्द्वानी भेजा। हादसे की वजह और समय फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरा हुआ था। जहां पहुंच क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उसे होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी ग्रामीणों की सूचना आपदा कंट्रोल रूप में मिलने के बाद कोटाबाग पुलिस के एसआई रमेश पंत सहित प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। नैनीताल से करीब 55 किमी की दूरी तय कर मौके पर पहुंची टीम ने बमुश्किल खाई में उतरी। जहां टीम को पांच शव पड़े मिले।

बाघनी क्षेत्र में खाई में गिरी कार और मृतक तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना के बाद करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम नैनीताल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कोटाबाग पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। मगर खाई गहरी होने के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह खाई में उतरने के बाद करीब ढाई घंटा तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को सड़क तक पहुंचाया गया।

पुलिस के साथ पर्यटकों को तलाशते हुए उनके स्वजनों ने मौके पर पहुंचे मृतकों की शिनाख्त की। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाल लिया गया है। जिनको पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया गया है।

मृतकों के नाम व पता

  • जगरूप सिंह पुत्र अमित सिंह – 27 वर्ष – ग्राम रतनपुर बिलासपुर, रामपुर
  •  गुरु सेवक सिंह पुत्र मलकीत सिंह – 26 वर्ष – बारादरी बिलासपुर, रामपुर
  • जगजीत सिंह पुत्र जीता सिंह – 23 वर्ष – सिकरौरा बिलासपुर, रामपुर
  • रवि प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह – 27 वर्ष – बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर
  •  सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह – 27 वर्ष – बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर

बाघनी क्षेत्र में पांच लोगों की जान लेने वाला हादसा कब हुआ इसकों लेकर संशय बना हुआ है। मृतकों के स्वजनों के अनुसार पांचों दोस्त घूमने के लिए गुरूवार को नैनीताल आए हुए थे। उनके घर से निकलने की रात से ही फोन नहीं लग रहे थे। ऐसे में स्वजनों को उनकी चिंता सताने लगी। स्वजनों ने शुक्रवार सुबह से ही सभी की तलाश शुरू कर दी। वही एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर वाहन गिरा है गधेरे में उतरकर भी आसानी से देख पाना संभव नहीं है। हादसा कब हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। गुरुवार रात से सभी के फोन बंद होने के कारण हादसा गुरुवार को ही होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का समय स्पष्ट हो पाएगा।

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने टिहरी आपदा प्रभावितों का जाना उनका हाल-चाल, कहा-‘आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ
LIC का बड़ा तोहफा: 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका
दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, ये हैं पेंटागन से भी बड़ा
मोदी सरकार आयी एक्शन में, यासीन मलिक के अगुवाई वाले जम्मू कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग पर लगाया प्रतिबंध
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत नील का महा-धमाका, ‘ड्रैगन’ के खूंखार टीजर ने उड़ाए होश, ‘लूगर’ बन मचाएंगे तबाही
TAGGED:SDRF teamUttarakhand: horrific road accidentwork hard for rescue
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?