By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ का बडा एलान महाकुंभ में लगे सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ का बडा एलान महाकुंभ में लगे सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस..
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ का बडा एलान महाकुंभ में लगे सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस..

The Hill India News
Last updated: February 27, 2025 8:49 am
The Hill India News
Published: February 27, 2025
Share
CM Yogi
SHARE

प्रयागराज में महाकुंभ के औपचारिक समापन पर सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे, जहां वो गंगा के अरैल घाट पर सफाई करते हुए नजर आए. इसके बाद सीएम योगी ने महाकुंभ में लोगों को सेवाएं देने वाले सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, नाविक, UPSRTV के ड्राइवर पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद किया. इस दौरान यूपी सीएम ने सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात भी की. साथ ही नाविकों और यूपीएसआरटीवी के ड्राइवरों से भी बात की. सीएम योगी ने महाकुंभ में लगे सफाईकर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने का ऐलान किया है. ये पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में आएंगे.  

सीएम ने कहा, “महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट दे दिए हैं. जैसे प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक पूरा समागम था…. करोड़ों की संख्या में लोग यहां रोजाना पहुंचे थे. ऐसे ही काशी विश्वनाथ के धाम में 10 से 15 लाख के बीच श्रद्धालु जाता था. वहीं एक सर्किट अयोध्या और गोरखपुर का भी बना. अयोध्या में इस दौरान 7 लाख से 12 लाख श्रद्धालु गए. वहीं गौरखपुर में 1 जनवरी से प्रतिदिन 2 लाख से ढाई लाख श्रद्धालु रोजाना पहुंचा. तीसरा सर्किट लखनऊ का बना, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा. चौथा सर्किट प्रयागराज से लालापुर, राजापुर और चित्रकूट का बना. वहीं पांचवा सर्किट मथुरा और वृंदावन का बना”. 

उन्होंने कहा,”आस्था का यह इतना विशाल समागम दुनिया के अंदर कभी नहीं हुआ और कहीं नहीं हुआ. 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु किसी आयोजन का हिस्सा बनें, जहां कोई अपहरण की घटना नहीं, लूट की घटना नहीं, छेड़छाड़ की घटना नहीं… कोई भी ऐसी घटना नहीं हुई जिसके बारे में कोई कुछ भी कह सके. दुष्प्रचार का मौका किसी ने छोड़ा नहीं. हालांकि, हमने अपनी प्राथमिकता का ध्यान रखा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर काम किया”.

सीएम ने कहा, “मौनी अमावस्या के दिन दुखद घटना घटी थी और उन सभी परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदना है लेकिन उसे लेकर किसी अन्य जगह की घटना को जोड़कर प्रयागराज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन फिर भी श्रद्धालु आते रहे”. जो भी प्रयागराज आया उन्होंने स्वच्छता और स्वच्छता कर्मियों की सराहना की और जो भी प्रयागराज आया उसने प्रयागराज में पुलिस की तारीफ की है. उत्तर प्रदेश सरकार के सभी विभागों में सभी कर्मियों ने इसे अपने घर का आयोजन बनाकर इसे भव्यता देने का काम किया और सफलता की नई ऊंचाई देने का काम किया”.

प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम-महाकुंभ बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया. 13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को शाम आठ बजे तक 1.53 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई तथा 13 जनवरी से बुधवार शाम आठ बजे तक स्नान करने वालों की संख्या 66.30 करोड़ पहुंच गई. महाकुंभ के सफल आयोजन में सफाईकर्मियों की खास भूमिका

महाकुंभ अपनी स्वच्छता को लेकर भी चर्चा में रहा, जिसमें स्वच्छता कर्मियों की अहम भूमिका रही. महाकुंभ मेले में स्वच्छता प्रभारी डाक्टर आनंद सिंह ने ‘पीटीआई- भाषा‘ को बताया कि पूरे मेले में 15,000 स्वच्छताकर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे. कई पालियों में उन्होंने साफ सफाई की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और मेले में शौचालयों और घाटों को पूरी तरह से साफ रखा, सभी ने उनके कार्यों की सराहना की.

 

You Might Also Like

ब्राजील दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- “भारत-ब्राजील मिलकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
विशेष रिपोर्ट: बेखौफ बचपन और खूनी गलियां; भारत में क्यों ‘गैंगस्टर’ बन रहे हैं नाबालिग? NCRB के आंकड़ों ने उड़ाई नींद
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी ने दिल्ली में की बड़ी पैरवी, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र से मांगी 100% एलपीजी आपूर्ति
पुणे पोर्श हिट एंड रन केस मामले में नाबालिग के पिता-दादा से पूछताछ करेगी पुलिस, कोर्ट से मांगी रिमांड
नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए
TAGGED:announcementcleaning workersCM Yogi AdityanathMahakumbhUttar Pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?