By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया
देशफीचर्ड

गुजरात: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 4:21 pm
Rajesh Dabral
Published: July 23, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया

गुजरात पुलिस को आधुनिक और टेक्नोसेवी बनाने तथा जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज गुजरात सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया है

नरेंद्र मोदी  ने मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा गुजरात में कानून व्यवस्था व पुलिस बल को आधुनिक व सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी, यही कारण है कि गुजरात पुलिस ने अनेक वर्षों से देश में सबसे आगे रहने की परंपरा बनाई है और मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में यह परंपरा जारी रहेगी

राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उनका देश के सर्वोच्च पद पर चुना जाना और श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बनना देश के 75 साल के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है

हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए उम्मीदवार चयन में हमेशा एक नई चेष्टा और प्रयास किया है, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया

अटल बिहारी वाजपेयी ने मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत ही गरीब और दलित समाज के श्री रामनाथ कोविंद जी को उम्मीदवार बनाया और अब आदिवासी समाज से श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति चुनी गई हैं

यह आदिवासी लोगों के सशक्तिकरण और इसके नाम पर समाज में विभाजन करने और ट्राइबल एंपावरमेंट के नाम पर राजनीति करने वाले सभी लोगों को जवाब है कि केवल शब्दों से नहीं बल्कि इस प्रकार के कार्यों से आदिवासी सशक्तिकरण होता है

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक नागरिक से 13 से 15 अगस्त तक घर पर तिरंगा लगाने का आवाहन किया है

मैं गुजरात की समग्र जनता से अपील करता हूँ कि राज्य में कोई घर, ऑफिस या परिसर ऐसा न हो जहां तिरंगा न लहराये, गरीब, अमीर, सरकारी और निजी कर्मचारियों सहित हम सबकी यह ज़िम्मेदारी है कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ

ई कॉप से लेकर त्रिनेत्र तक गुजरात पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की यह यात्रा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की थी और यह उनके स्वप्न को साकार करने की यात्रा है

कमांड और कंट्रोल रूम को केवल 7000 कैमरे तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि इसमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बंदरगाह, हवाई अड्डे और गुजरात की आवासीय कालोनियाँ सहित हर कैमरे को उन्नत तकनीक अपनाकर शामिल करना चाहिए

यह प्रोजेक्ट गुजरात सरकार की सुरक्षा चक्र बनाने की योजना को सुदर्शन चक्र में परिवर्तित कर गुजरात की सुरक्षा करेगा

2001 में  नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात पुलिस ने हमेशा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ज़ोर देकर दृद निश्चय और कठोरता के साथ समाज के दुश्मनों के खिलाफ कदम उठाए हैं

पुलिस आधुनिक, संवेदनशील व टेक्नोसेवी बनी है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने उसके सपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने का काम किया है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन आज गांधीनगर में VISWAS प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुजरात पुलिस के स्टेट लेवल कमांड और कंट्रोल सेंटर ‘त्रिनेत्र’ व अन्य आधुनिक तकनीकी सेवाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात पुलिस को आधुनिक और टेक्नोसेवी बनाने तथा जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज गुजरात सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इसके लिए मैं गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा गुजरात में कानून व्यवस्था व पुलिस बल को आधुनिक व सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि गुजरात पुलिस ने अनेक वर्षों से देश में सबसे आगे रहने की परंपरा बनाई है और मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में यह परंपरा जारी रहेगी।

अमित शाह ने कहा कि हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। उनका देश के सर्वोच्च पद पर चुना जाना और श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बनना देश के 75 साल के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है।आज़ादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक महिला का देश के प्रथम नागरिक के पद पर विराजमान होना हमारे देश के लोकतंत्र की एक बहुत बड़ी घटना है। श्री शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए उम्मीदवार चयन में हमेशा एक नई चेष्टा और प्रयास किया है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत ही गरीब और दलित समाज के  रामनाथ कोविंद जी  को  उम्मीदवार बनाया और अब आदिवासी समाज से श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति चुनी गई हैं। यह आदिवासी लोगों के सशक्तिकरण और इसके नाम पर समाज में विभाजन करने और ट्राइबल एंपावरमेंट के नाम पर राजनीति करने वाले सभी लोगों को जवाब है कि केवल शब्दों से नहीं बल्कि इस प्रकार के कार्यों से आदिवासी सशक्तिकरण होता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक नागरिक से 13 से 15 अगस्त तक घर पर तिरंगा लगाने का आवाहन किया है। श्री शाह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हम सबको 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहरा कर देश के विकास, उज्ज्वल भविष्य और देश की सुरक्षा के प्रति पुनः समर्पित करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात की समग्र जनता से अपील करता हूँ कि राज्य में कोई घर, ऑफिस या परिसर ऐसा न हो जहां तिरंगा न लहराये। तिरंगे की उपलब्धता की जानकारी अनेक वेबसाइट्स पर दी गई है और देश के हर पोस्ट ऑफिस में भी तिरंगा उपलब्ध है। गरीब, अमीर, सरकारी और निजी कर्मचारियों सहित हम सबकी यह ज़िम्मेदारी है कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

गृह मंत्री ने कहा कि आज आश्वस्त और विश्वास परियोजनाओं को मज़बूत बनाने के लिए अनेक शुरुआत हुई हैं। उन्होंने गुजरात पुलिस की सुरक्षा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, उसके विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 10,000 बॉडी वार्न कैमरे, वीडियो फीड मैनेजमेंट सिस्टम, वर्क स्टेशन, डॉकिंग स्टेशन, सर्वर आदि उपकरण भी पुलिस बल को दिए गये। साथ ही Anti-Human Trafficking Unit के 80 वाहन भी आज गुजरात पुलिस को समर्पित किए।  शाह ने कहा कि कमांड और कंट्रोल रूम को केवल 7000 कैमरे तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि इसमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बंदरगाह, हवाई अड्डे और गुजरात की आवासीय कालोनियाँ सहित हर कैमरे को उन्नत तकनीक अपनाकर शामिल करना चाहिए। यह प्रोजेक्ट गुजरात सरकार की सुरक्षा चक्र बनाने की योजना को सुदर्शन चक्र में परिवर्तित कर गुजरात की सुरक्षा करेगा। उन्होने किसी भी स्थान पर होने वाली घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुँचाने के लिए कनेक्टिविटी और स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

अमित शाह ने कहा कि ई कॉप (e Cops ) की शुरुआत होने पर गुजरात पूरे देश में पहले स्थान पर था। राज्य के हर पुलिस स्टेशन का कंप्यूटरीकरण, कांस्टेबल की भर्ती, प्रशिक्षण व्यवस्था और त्रिनेत्र का व्यवस्थापन ई कॉप सॉफ़्टवेयर से किया गया है। साथ ही ई एफ़आइआर (e FIR) और फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का समावेश भी ई कॉप मे किया गया था। गृह मंत्री ने कहा कि ई कॉप से लेकर त्रिनेत्र तक गुजरात पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की यह यात्रा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की थी और यह उनके स्वप्न को साकार करने की यात्रा है। भारत सरकार ने राज्यों को अत्याधुनिक तकनीक मुहैया कराने की व्यवस्था की है और राज्य सरकारों को इससे जुड़ने की आवश्यकता है। मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि भारत सरकार की CCTNS परियोजना के अंतर्गत देश के 96 प्रतिशत पुलिस स्टेशनों को ऑनलाइन कर दिया गया है।  शाह ने कहा कि गुजरात के अंदर कानून और व्यवस्था की स्थिति पर  कोई जागरुक पत्रकार पुस्तक लिख सकता है, 80 के दशक से लेकर 2022 तक कितने बडे केनवास पर इसमें क्या परिवर्तन हुआ है। शायद ही किसी भी राज्य की पुलिस ने पुलिस की कार्यप्रणाली, निर्णय, भर्ती प्रक्रिया, आधुनिकीकरण, वेलफ़ेयर योजनाओं और चुस्ती में  इतने सारे परिवर्तन देखे होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 2002 के बाद गुजरात में कर्फ़्यू भूतकाल की बात हो गई है, जबकि इससे पहले एक साल में 365 दिन में से 200 से अधिक दिन कर्फ़्यू रहता था। 365 दिन में से छुट्टी के सिवाय 212 दिन क्लीयरींग बंद रहता था। कच्छ घुसखोरी से त्रस्त जिला था, अब घूसखोरी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। उन्होने कहा कि 2001 में  नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात पुलिस ने हमेशा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ज़ोर देकर दृद निश्चय और कठोरता के साथ समाज के दुश्मनों के खिलाफ कदम उठाए हैं। पुलिस आधुनिक, संवेदनशील व टेक्नोसेवी बनी है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने उसके सपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने का काम  किया है।  अमित शाह ने कहा कि केवल भवन बनाने से काम नहीं होता बल्कि भवन में भावना का होना बहुत जरूरी है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भावना डालने का काम गुजरात पुलिस बखूबी करेगी।

You Might Also Like

BMC चुनाव: कांग्रेस का बड़ा फैसला, अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी, महाविकास अघाड़ी पर भी उठ रहे हैं ये सवाल?
धामी सरकार ने कार्यकर्ताओं को दिया चैत्र नवरात्र का बड़ा उपहार, लगा दी बोर्ड और परिषदों में नियुक्तियों की झड़ी
Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में अग्निवीरों की तैनाती का ऐलान, सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस पर दी बड़ी सौगात
उत्तराखण्ड : विधानसभा भर्ती प्रकरण निरस्त की गई 228 नियुक्तियाँ
देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, प्रमाण पत्र से लेकर रोजगार प्रशिक्षण तक एक ही छत के नीचे सुविधाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डबॉलीवुड

पान मसाला ऐड पर सनी देओल का बयान और वायरल हुआ पुराना विज्ञापन, बोले- ‘मेरा जमीर गवाही नहीं देता’

The Hill India News
The Hill India News
August 18, 2026
इमरान खान को जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 48 घंटे में होगा ट्रांसफर; परिवार से हर हफ्ते मुलाकात की भी मंजूरी
देहरादून में कल से बदलेगा ट्रैफिक का पूरा रूट! उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19-20 अगस्त तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
पंजाब में अनोखा लंगर! अब पूड़ी-सब्जी नहीं, मुफ्त में मिलेगा पेट्रोल; दोपहिया को ₹500 और कार वालों को ₹1,000 का तेल
1.20 करोड़ के लालच में खौफनाक कत्ल! YouTube के झूठे दावे पर नाबालिग की हत्या, शरीर का हिस्सा लेकर 3 दिन तक भटकते रहे आरोपी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल ट्रिपल होने वाला है! रवि किशन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, बोले- ‘4 सितंबर को पूरा देश पागल हो जाएगा’
चमोली में बारिश का कहर! कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में घुसा पहाड़ का मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग भी ठप; कई जगह जनजीवन प्रभावित
दिल्ली SIR में 47 लाख वोटरों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर! 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज, जानिए किस इलाके में सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम फॉर्म जमा हुए
झारखंड में ‘कहीं खुशी-कहीं गम’! JSSC CGL रद्द होते ही फूट-फूटकर रोए चयनित अभ्यर्थी, बोले- ‘हमारा क्या कसूर था?’
“मुझे अब शांति से मरने दो…” ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के 90 मिनट ने खोले कई राज, CBI चार्जशीट में पति-सास पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?