Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डविदेश

यूक्रेन ने मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को को करना पड़ा बंद

यूक्रेनी सेना द्वारा बीते रात मॉस्को के दो इमारतों को निशाना बनाया गया। हालांकि इस हमले में अबतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मॉस्को के मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि बीती रात मॉस्को के दो इमारतों को यूक्रेन द्वारा हमले में नुकसान पहुंचाया गया। दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन किसी कोई व्यक्ति इस हमले में घायल नहीं हुआ है। इस हमले के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है। साथ ही यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को रिडायरेक्ट कर दिया गया है। शुक्रवार के पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं से पीट्सबर्ग में मुलाकात की थी।

रूस ने बीते दिनों कहा था कि उसने यूक्रेन के पांच ड्रोन गिरा दिए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले नाटो सहयोगियो और अमेरिका की मदद के बगैर संभव नहीं है। अमेरिका और नाटो सहयोगी कीव शासन की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार के दिन रूस ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन की सीमा से लगे दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में दो यूक्रेनी मिसाइलों को रोका है। इसमें तगानरोग शहर पर मलबा गिरने के कारण लगभघ 16 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति ने कहा कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है। लेकिन यूक्रेनी हमले के कारण समस्या जटिल होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724