By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी
उत्तराखंडदेशफीचर्ड

शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी

The Hill India Desk
Last updated: April 21, 2025 1:51 pm
The Hill India Desk
Published: April 21, 2025
Share
SHARE

चारधाम यात्रा की सुरक्षा और सफाई पर सीएम ने दिया विशेष जोर
गर्मी के चलते पेयजल समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा
वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के दौरान विभागों और जिला प्रशासन के स्तर पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाए। चारधाम यात्रा आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से निरन्तर समन्वय बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने बैठक में वनाग्नि प्रबंधन के लिए वन विभाग के साथ सभी जिलाधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये है। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। वनाग्नि नियंत्रण के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के नम्बर भी अपडेट रखे जाएं, ताकि वनाग्नि की घटना होने पर शीघ्रता से नियंत्रण किया जा सके। वनाग्नि की संभावना वाले क्षेत्रों में टीमें तैनात की जाए और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाए। मोबाइल गश्त टीमें भी तैनात की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्मियों में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो। पेयजल की समस्याएं आने पर उनका त्वरित समाधान किया जाएं। पेयजल टैंकर की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी जिलाधिकारियों को पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से बैठक करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत भी सभी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सभी उपचारात्मक कार्य किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। अवैध अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई की जाए। आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से अपात्र लोगों को प्रदान करने वाले कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर टर्मिनेशन की कार्यवाही भी प्रारंभ की जाए। यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, जिसमें कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने दोनों मण्डल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का भौतिक सत्यापन करें और आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारियों को नियमित जन सुनवाई को कहा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिलाधिकारियों ने जन सुनवाई नियमित की जाए। तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों और बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। ई-सेवाओं के माध्यम से लोगों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। अनावश्यक रूप से कार्यों में लेटलतीफी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत बिलों को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

You Might Also Like

दिल्ली-एनसीआर में ‘जहर’ बेच रहे सिंडिकेट का अंत: नामी ब्रांडों के नाम पर नकली उत्पादों का काला साम्राज्य ध्वस्त, 4 गिरफ्तार
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
J&K: नौगाम ब्लास्ट पर गृह मंत्रालय का विस्तृत बयान: ‘घटना आकस्मिक, अटकलों से बचें’
नई दिल्ली : यूपीआई-पेनॉउ लिंकेज सीमा पार लेनदेन को सुलभ, सस्ता और रियल टाइम बना देगा- प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखण्ड : में केवल जनता की सेवा के लिए और आमजन की आवाज बनने के लिए राजनीति में आया हूँ – विधायक उमेश कुमार शर्मा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

नेपाल में सैलाब से भयंकर तबाही, 16 की मौत, सैकड़ों लापता; 384 यात्रियों का पता नहीं, अमित शाह ने बिहार CM से की बात

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
ICC Ranking: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, टॉप-10 में पहुंचकर शुभमन गिल को दी कड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक का साया! IGKV के जेनेटिक्स प्रश्नपत्र के परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल होने का दावा, जांच पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नालंदा के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! ₹40 हजार की मदद से लेकर 33% नौकरी आरक्षण तक, सपा ने किए 10 बड़े ऐलान
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, बिहार में हाई अलर्ट! गंडक का जलस्तर बढ़ने का खतरा, पटना समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, NTA ने बताया इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट; फाइनल Answer Key पर भी बड़ा अपडेट
‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?