
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद देश भर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस विरोध प्रदर्शन के बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सबको अचंभित कर दिया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- अगर सुरक्षा बल 2019 पुलवामा के पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए तो इस पर डॉक्टर की क्या प्रतिक्रिया होगी.
চিকিৎসকদের কর্মবিরতি তোলার অনুরোধসহ প্রশ্ন-
পুলওয়ামার ঘটনার এখনও ন্যায়বিচার হয়নি। তাই পুলওয়ামায় 'we want justice' বলে জওয়ানরা যদি সীমান্ত ছেড়ে এসে ধর্ণায় বসেন, সেটাকে কীভাবে দেখবেন?
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) August 21, 2024
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 शहीद हुए थे. विस्फोटकों से भरा एक वाहन सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले से टकरा गया, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई. तब इस घटना के दो सप्ताह से भी कम समय के बाद, भारतीय वायु सेना के जेट विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले किए और जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया.