By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: इस विकास से भारत डोपिंग निरोधक विज्ञान में आत्मनिर्भर हो जाएगा: अनुराग सिंह ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > इस विकास से भारत डोपिंग निरोधक विज्ञान में आत्मनिर्भर हो जाएगा: अनुराग सिंह ठाकुर
देशफीचर्ड

इस विकास से भारत डोपिंग निरोधक विज्ञान में आत्मनिर्भर हो जाएगा: अनुराग सिंह ठाकुर

Rajesh Dabral
Last updated: April 3, 2022 10:41 am
Rajesh Dabral
Published: April 3, 2022
Share
SHARE

एक सफल उपलब्धि में, राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) ने स्वदेशी रूप से छह नई और दुर्लभ संदर्भ सामग्रियां (आरएम) विकसित की हैं, जो दुनिया भर में सभी वर्ल्ड एंटी डोपिंग एसोसिएशन (वाडा) द्वारा मान्यताप्राप्त प्रयोगशालाओं में डोपिंग निरोधक विश्लेषण के लिए आवश्यक रसायन का सबसे शुद्ध रूप है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर)-गुवाहाटी और सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम), जम्मू के सहयोग से एनडीटीएल द्वारा एक साल से भी कम समय में छह संदर्भ सामग्रियां विकसित की गई हैं।
केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा एनडीटीएल की 15वीं शासी निकाय बैठक के दौरान खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संदर्भ सामग्रियों को लॉन्च किया गया।

एनडीटीएल ने इन संदर्भ सामग्रियों के निर्माण के साथ-साथ दुनिया की उन कुछ प्रयोगशालाओं में से एक होने की पहचान प्राप्त की है जहां ऐसी संदर्भ सामग्रियां विकसित की गई हैं। उपलब्धि के बारे में श्री ठाकुर ने कहा, “मैं उन तीन संस्थानों के वैज्ञानिकों की सराहना करता हूं जिन्होंने इन संदर्भ सामग्री को बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। ये संदर्भ सामग्री दुनिया भर में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन वाडा द्वारा मान्यता प्राप्त हर प्रयोगशाला द्वारा डोपिंग निरोधक विश्लेषण के लिए आवश्यक हैं। भारत स्वयं कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आरएम आयात करता रहा है, हालांकि, इस वैज्ञानिक विकास के साथ भारत ने वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बढ़ाया है, जो डोपिंग निरोधक विज्ञान के क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण है। बहुत जल्द, हम इन आरएम को अन्य देशों में भी निर्यात करेंगे।”

श्री ठाकुर ने कहा, “इन दुर्लभ संदर्भ सामग्रियों की उपलब्धता से पूरे डोपिंग निरोधक समुदाय को अपनी परीक्षण क्षमताओं को सशक्त करने और दुनिया भर में खेल नीति में निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देने के लिए देशों के बीच आपसी सहयोग के युग की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।”

पिछले साल इन संदर्भ सामग्रियों के लिए अनुसंधान शुरू हुआ था जब एनडीटीएल ने 2-3 वर्ष की अवधि में चरणबद्ध तरीके से निषिद्ध पदार्थों की 20 ऐसी संदर्भ सामग्री को स्वदेशी रूप से संश्लेषित और विकसित करने के लिए दोनों राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठनों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। भारत सरकार के सक्रिय समर्थन और वित्त पोषण के बल पर एनडीटीएल और एनआईपीईआर-जी और सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू के बीच अनुसंधान एवं विकास संबंधी यह गतिविधियां शुरू की गई हैं।

लॉन्च की गई छह संदर्भ सामग्रियों में से तीन-तीन को एनआईपीईआर-गुवाहाटी और सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू के सहयोग से संश्लेषित किया गया था। पिछले साल भी, एनडीटीएल और एनआईपीईआर-गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने 2021 में दो स्वदेशी रूप से विकसित दुर्लभ संदर्भ सामग्री को संश्लेषित करने में सफलता प्राप्त की, जिन्हें वाडा द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के साथ लॉन्च करके साझा किया गया था।

इन संदर्भ सामग्रियों के लॉन्च से बेहतर डोपिंग निरोधक परीक्षण सुनिश्चित होगा जो खेल मंत्रालय की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और देश में डोपिंग निरोधक कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ खेल के क्षेत्र में निष्पक्षता कायम करना एकमात्र उद्देश्य है।

You Might Also Like

भारी बारिश और भूस्खलन ने नेपाल में मचाया हाहाकार, 11 लोगों की मौत और 8 लापता
LUCC चिट फंड घोटाला: अब तक 8 गिरफ्तार, 4 के खिलाफ LOC, 189 करोड़ की धोखाधड़ी की आशंका
उत्तराखंड: नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा तय, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे साथ—दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
पेरिस पैरालंपिक में पदक विजेताओं से पीएम मोदी ने की बात, सभी खिलाडियों को दी शुभकामनाएं
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश
TAGGED:anti-dopingAnurag Singh Thakur
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?