
📍 मंगलुरू : कर्नाटक के मंगलुरू में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की दिनदहाड़े हुई हत्या ने शहर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। सोशल मीडिया पर इस निर्मम हत्याकांड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सार्वजनिक रूप से एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं।
-
मृतक की पहचान सुहास शेट्टी के रूप में हुई है, जो बजरंग दल से जुड़े हुए थे।
-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुहास पर फैजल नामक युवक की हत्या का आरोप था।
-
फैसल की हत्या उस वक्त हुई थी जब बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेतारू की हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव था।
-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि हत्या खुलेआम और भीड़ के बीच हुई।
-
यह वीडियो लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ा रहा है।
-
पुलिस ने मंगलुरू में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है ताकि माहौल और न बिगड़े।
-
जिस अस्पताल में सुहास शेट्टी का शव रखा गया है, वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
-
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश और बदले की भावना हो सकती है।
-
मामला संवेदनशील होने के कारण एहतियातन धारा 144 लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
-
बीजेपी सांसद नलिन कुमार कटील अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
-
बजरंग दल और अन्य संगठनों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
मंगलुरू में सुहास शेट्टी की हत्या ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कर्नाटक में राजनीतिक और सांप्रदायिक हत्याएं किस हद तक जड़ें जमा चुकी हैं। पुलिस को अब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों में भरोसा भी लौटाना हो