By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए तालिबानी फरमान, बिना बुर्का टैक्सी में बैठने पर रोक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए तालिबानी फरमान, बिना बुर्का टैक्सी में बैठने पर रोक
फीचर्डविदेश

अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए तालिबानी फरमान, बिना बुर्का टैक्सी में बैठने पर रोक

The Hill India News
Last updated: July 31, 2023 7:02 am
The Hill India News
Published: July 31, 2023
Share
SHARE

तालिबान ने जब से सत्ता संभाली है तभी से कट्टरपंथी विचारधारा वाले फरमान जारी होते रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान अफगानी महिलाओं को उठाना पड़ा है। महिलाओं को ब्यूटी सैलून में जाने पर रोक, बाजार में जाने पर रोक, बुर्का पहनने की अनिवार्यता, शिक्षा से महिलाओं को महरूम रखने जैसे कई फरमान तालिबान जारी कर चुका है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक और फरमान जारी किया है। यह फरमान भी महिलाओं से जुड़ा है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं के दमन का एक और कदम उठाया है। नए फरमान में अब महिलाओं को बगैर बुर्का पहने टैक्सी तक में बैठने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेरात के एक टैक्सी ड्राइवर की मानें तो अब वह ऐसी महिलाओं को अपनी गाड़ी में नहीं बैठाता है, जो बुर्के से पूरी तरह न ढंकी हों। अगर बगैर बुर्का पहने किसी महिला को बैठाया तो तालिबान लड़ाके ड्राइवर को ही पीट रहे हैं। यही नहीं वाहन भी जब्त कर लेते हैं।

इससे पहले तालिबानी सरकार ने ब्यूटी सैलून पर बैन लगाया था। महिलाओं ने इस प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया। अफगान महिलाएं इस बैन के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। हालात ऐसे हो गए कि प्रदर्शनकारी महिलाओं पर सुरक्षा बलों को हवाई फायर और पानी की बौछार करना पड़ा। तालिबान द्वारा देशभर में ब्यूटी सैलून बंद करने के आदेश के बाद दर्जनों अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध का विरोध किया था। दरअसल, ब्यूटी सैलून को भी तालिबान सरकार ने गैर कानूनी घोषित कर दिया था। क्योंकि वे कथित तौर पर इस्लाम द्वारा मना की गई सेवाएं प्रदान करते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा करते हैं। यह आदेश तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा की ओर से आया था। यह अफगान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेशों के बाद उनके अधिकारों और स्वतंत्रता पर नवीनतम अंकुश है।

You Might Also Like

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, TMC नहीं होगी शामिल
महुआ मोइत्रा ने ‘लोकसभा से निष्कासन’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई
World Cup Cricket: भारत ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल बाद दी मात
दिल्ली में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 67 वरिष्ठ अफसरों का तबादला
Uttarakhand: 43 श्रद्धालुओं को हेली सेवा से किया रेस्क्यू, कठिन परिस्थितियों में यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बना रहे हैं रेस्क्यू योद्धा
TAGGED:Afghanistanban on sittingdecree for womenTalibantaxi without burqa
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?