
यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है। बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, चेहरे पर भी सूजन दिख रही है। हमलावर कौंन हैं अभी इसका पता नहीं लग सका है।
आज दोपहर बिरजू मयाल काशीपुर में था। इसी दौरान हल्दुआ काशीपुर क्षेत्र में बिरजू के साथ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। बुरी तरह घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।