Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

Hindi Diwas 2023: हिंदी है हम वतन है… हर साल 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं ‘हिंदी दिवस’

Hindi Diwas: “हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा” … ये पंक्तियां प्रसिद्ध साहित्यकार अल्लामा इक़बाल की उर्दू में लिखी गई एक बहुत ही प्रसिद्ध गज़ल “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” की है जो अग्रेजों कि गुलामी के दौरान आज़ादी के वीरों में उत्साह जगाने के लिए लिखी गई थी। इसमें सपष्ट लिखा गया है की ‘हिंदी है हम’ लेकिन अफ़सोस ये फिर भी राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं पा सकी।

14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन भारतीयों के लिए खास है। यही कारण है कि स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन खास तरह को आयोजन किए जाते हैं। हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। भारतवर्ष में अलग-अलग धर्म, जाति और समूह के लोग हैं।

हिंदी वो भाषा है जो सभी के बीच के दूरियों को कम करने का काम करती है। लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि जब हिंदी बोलने वालों की संख्या इतनी अधिक है और देश की मातृभाषा हिंदी है। बावजूद इसके हिंदी क्यों राष्ट्रभाषा का दर्जा न पा सकी। साथ ही 14 सितंबर के ही दिन क्यों हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की दो वजहे हैं। दरअसल 14 सितंबर 1949 को लंबी चर्चा के बाद देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने खुद 14 सितंबर की इस तारीख का चयन किया था। इस दिन को मनाने की खास वजह यह भी है कि कि यह तारीख एक मशहूर हिंदी के कवि राजेंद्र सिंह की जयंती से भी जुड़ी है।

पहली बार हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत 1953 में हुई। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर इस दिन को मनाया गया। इस दिन को खास बनाने और हिंदी के महत्व को बढ़ाने के लिए लिहाज से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने कई विद्वानों ने अहम भूमिका निभाई है।

भारत का संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं देता है। लेकिन देवनागरी लिपि में हिंदी अनुच्छेद 343 के अनुसार भारत में केंद्र सरकार और संघ की आधिकारिक भाषा है। हिंदी इंडो-आर्यन भाषा अंग्रेजी और मंदारिन चीनी के बाद विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई रिपोर्ट्स क मानें तो दुनिया भर में 600 मिलियन लोग एक दूसरे संचार करने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग माध्यम के रूप में करते हैं।

गांधी ने भी हिंदी भाषा को आम जनमानस की भाषा कहा था। वह हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाना चाहते थे। साल 1918 में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग की थी। आजादी मिलने के बाद लंबे समय तक विचार-विमर्श चला, जिसके बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा बनाने का फैसला लिया।

लेकिन इस फैसले से कई दक्षिण भारतीय राज्यों के लोग नाखुश थे। लोगों का ये तर्क था कि अगर सभी को हिंदी ही बोलना है तो आजादी के क्या मायने। ऐसे में काफी लोगों की नाराजगी के कारण हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिल सका, हालांकि राजभाषा होने के कारण लोग व सरकार इसका इस्तेमाल अपने काम-काज में करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724