By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड में तकनीकी क्रांति की ओर कदम: सीएम धामी ने लॉन्च की 5 डिजिटल सेवाएं, किए बड़े ऐलान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में तकनीकी क्रांति की ओर कदम: सीएम धामी ने लॉन्च की 5 डिजिटल सेवाएं, किए बड़े ऐलान
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड में तकनीकी क्रांति की ओर कदम: सीएम धामी ने लॉन्च की 5 डिजिटल सेवाएं, किए बड़े ऐलान

The Hill India News
Last updated: August 15, 2025 1:29 pm
The Hill India News
Published: August 15, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 15 अगस्त 2025 (नेशनल डेस्क): उत्तराखण्ड में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया और राज्य के डिजिटल भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस अवसर पर उन्होंने पांच प्रमुख डिजिटल पहलों का उद्घाटन किया, जिनका उद्देश्य शासन में पारदर्शिता, दक्षता और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाना है।

Contents
मुख्यमंत्री की घोषणाएंपांच डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ‘डिजिटल इंडिया’ के विज़न के अनुरूप पहलशिक्षा और स्वास्थ्य में डिजिटल विस्तारकार्यक्रम में मौजूद अधिकारी

मुख्यमंत्री ने ‘हिल से हाइटेक’ के मंत्र पर जोर देते हुए कहा, “उत्तराखण्ड केवल प्राकृतिक सौंदर्य का राज्य न रहे, बल्कि तकनीकी रूप से भी अग्रणी बने—इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।”

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार बड़े ऐलान किए—

  1. नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर की स्थापना, जिसमें डिजास्टर रिकवरी के लिए अलग मैकेनिज्म होगा।
  2. एआई मिशन की शुरुआत, जिसे ‘एक्सीलेंस सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  3. नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास, जिससे गुड गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।
  4. राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर की स्थापना के लिए प्रयास।

पांच डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने जिन सेवाओं का उद्घाटन किया, उनमें शामिल हैं—

  • डिजिटल उत्तराखण्ड एप, जिसके जरिए नागरिक घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटें, जो सुरक्षित, स्केलेबल और पारदर्शी होंगी।
  • जीआईएस आधारित वेब एप, जो शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा।
  • 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई आधारित नवाचार, जिससे शिकायतों का ऑटो-केटेगराइजेशन और त्वरित समाधान संभव होगा।
  • अतिक्रमण निगरानी वेब एप, जिसमें नागरिक फोटो/वीडियो अपलोड कर तुरंत शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

‘डिजिटल इंडिया’ के विज़न के अनुरूप पहल

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान ने देश में प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई ऊंचाई दी है। “डिजिटल उत्तराखण्ड” एप इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के मंत्र को साकार करेगा।

उन्होंने बताया कि नई सरकारी वेबसाइटें विभागीय जानकारी को त्वरित और सुरक्षित तरीके से जनता तक पहुंचाएंगी। अतिक्रमण रोकने वाला एप पारदर्शिता बढ़ाएगा और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करेगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य में डिजिटल विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षा, ई-स्वास्थ्य सेवाएं, भूलेख डिजिटलीकरण और स्मार्ट क्लासरूम जैसी पहलें प्राथमिकता पर हैं। “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं और 95% गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी के जरिए दूरस्थ इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर विधायक खजानदास, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव नितेश झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, नीरज खेरवाल, डॉ. वी. षणमुगम, श्रीधर बाबू अदांकी, यू-कॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक आईटी गौरव कुमार (वर्चुअल माध्यम) और नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

कोविड का नया वेरिएंट Jn.1 कितना है खतरनाक? नए साल के जश्न के बीच पहनें मास्क
Dehradun : करोड़ों की चोरी के मामले में फरार आरोपी का पिता 48 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे पांच दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर
भारतीय सेना के आगे धरे रह गये पाक के न्यूक्लियर वेपन्सः महाराज
राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद पर किया नियुक्त, अपने हाथों से खिलाई दही
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?