उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: बेटे ने मां की हत्या कर शव को छिपाया बाथरूम में, पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारे को किया गिरफ्तार

खबर को सुने

उत्तराखंड: पौड़ी जिले के थलीसैंण में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में रखकर फरार हो गया। इस घटना के बाद से घर वाले व आसपास के लोग हैरान रह गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पौड़ी के थलीसैंण के गड़कोट गांव में बेटे ने लकड़ी के बड़े टुकड़े से हमला कर मां की हत्या कर दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी थी। कई दिनों की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया की 32 वर्षीय अनिल ढौंडियाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी ने बीच-बचाव किया तो अनिल ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर में रखे लकड़ी के एक बड़े टुकड़े से मां के सिर पर लगातार कई बार हमला कर दिया। इससे मां की मौत हो गई। आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में रख दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button