ग्रेटर नोएडा कॉलेज हॉस्टल में गोलीकांड, MBA छात्र की मौत, PGDM छात्र गंभीर घायल

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Shooting News) में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में दो छात्रों के बीच गोलीबारी हो गई। घटना में एक MBA छात्र दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा PGDM छात्र देवांश चौहान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
कैसे हुआ वारदात?
यह घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक निजी कॉलेज हॉस्टल में हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच किसी विवाद को लेकर गोलीकांड हुआ।
- गोली चलने के बाद हॉस्टल का गेट अंदर से बंद पाया गया।
- सिक्योरिटी गार्ड ने कराहने की आवाज सुनकर वार्डन को सूचना दी।
- इसके बाद बालकनी का शीशा तोड़कर कमरे का दरवाज़ा खोला गया।
कमरे के अंदर MBA छात्र दीपक मृत अवस्था में मिला, जबकि देवांश गंभीर रूप से घायल था।
क्या मिला मौके से?
पुलिस ने मौके से
- लाइसेंसी रिवॉल्वर,
- 4 जिंदा कारतूस,
- 2 खोखे,
- मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है—चाहे वह आपसी विवाद हो, निजी दुश्मनी या कोई और कारण।
पहले भी सुर्खियों में रहा नॉलेज पार्क इलाका
ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क इलाका पहले भी छात्रों से जुड़ी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुका है।
- जुलाई 2025 में शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
- छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में 2 शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
यह इलाका कई बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के कारण स्टूडेंट्स हब माना जाता है, लेकिन यहां अक्सर सुसाइड और आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं।
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस को गश्त और निगरानी और सख़्त करनी चाहिए, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।