By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शंकराचार्य ने राहुल गांधी को बताया गैर-हिंदू, मंदिरों में प्रवेश पर रोक की अपील
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > शंकराचार्य ने राहुल गांधी को बताया गैर-हिंदू, मंदिरों में प्रवेश पर रोक की अपील
देशफीचर्ड

शंकराचार्य ने राहुल गांधी को बताया गैर-हिंदू, मंदिरों में प्रवेश पर रोक की अपील

The Hill India News
Last updated: May 4, 2025 9:46 am
The Hill India News
Published: May 4, 2025
Share
SHARE

देहरादून – ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान देते हुए उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की है। शंकराचार्य का कहना है कि राहुल गांधी के हालिया बयानों ने सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बदरीनाथ स्थित अपने आश्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति को लेकर जो टिप्पणी की, वह सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन माह पूर्व पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई उत्तर नहीं मिला।

“इसलिए हम उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा करते हैं,” शंकराचार्य ने कहा। साथ ही उन्होंने देश के सभी मंदिरों में राहुल गांधी के प्रवेश को वर्जित करने की अपील की और हिंदू पुरोहितों से उनकी पूजा न करने का आग्रह किया।

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की नीतियाँ और वक्तव्य बार-बार हिंदू धर्म के विरुद्ध दिखाई देते हैं, जो अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करता है, उसे मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

इस मौके पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चारधाम यात्रा और तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील भी दोहराई। उन्होंने कहा कि तीर्थस्थलों पर अमर्यादित व्यवहार से श्रद्धालुओं की भावना और धार्मिक महत्ता को ठेस पहुंचती है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि केवल धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालु ही चारधाम यात्रा में भाग लें, ताकि तीर्थों की शुद्धता और आध्यात्मिक वातावरण बना रहे।

You Might Also Like

संस्कृत वर्णमाला में छिपा वैज्ञानिक दृष्टिकोण — प्रो. डीएस नेगी
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में असलहा बरामद
100 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड का खुलासा: ईडी ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
लेबनान में इजरायल ने मचाई तबाही, हिजबुल्लाह पर बरसाए चुन-चुन कर रॉकेट
उत्तराखण्ड : देहरादून महानगर उत्तराखण्ड राज्य का हृदय स्थल है – अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
TAGGED:ban his entry into templesnon-HinduRahul GandhiShankaracharya
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?