By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तर भारत में बढ़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > उत्तर भारत में बढ़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया
फीचर्डमौसम

उत्तर भारत में बढ़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया

The Hill India News
Last updated: November 20, 2025 1:49 am
The Hill India News
Published: November 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड दस्तक देने जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 20–21 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का नया दौर शुरू हो सकता है। तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना जताई गई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में सुबह और देर रात का कोहरा अब लोगों को परेशान करने लगा है।

दिल्ली–एनसीआर में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। राजधानी में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 14 डिग्री, गाजियाबाद में 13 डिग्री और गुरुग्राम में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में अगले 48 घंटों के भीतर तापमान और गिर सकता है, जिसके चलते ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि मध्य भारत और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर का असर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 20 नवंबर को शीत लहर से लेकर भयंकर शीत लहर जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। 21 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच दक्षिण और पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश का दौर भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु में 19 से 25 नवंबर तक और केरल व माहे में 19 नवंबर तथा 21 से 24 नवंबर के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 19 नवंबर को लक्षद्वीप में भी भारी वर्षा का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 25 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पंजाब में तापमान में गिरावट सबसे ज्यादा दर्ज हुई है। राज्य का फरीदकोट इस समय सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में तापमान 7.8 डिग्री रहा, जो इस सीजन की सबसे सर्द रातों में से एक रहा। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अमृतसर में 9.1 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री, पटियाला में 9.5 डिग्री और फिरोजपुर में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में शीतलहर, कोहरा और गिरते तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द हवाओं का यह दौर नवंबर के अंतिम सप्ताह में और तेज हो सकता है, जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य एवं यात्रा संबंधी सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता है।

You Might Also Like

सोलापुर की फैक्ट्री में भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत; 6 के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
New Delhi: भीषण लू से फिलहाल झारखंड में राहत नहीं, 19 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना
Dehradun Education News: बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, चकराता के त्यूनी KGBV को मिलेगा आधुनिक खेल मैदान; DM सविन बंसल ने जारी किया फंड
संसद के शीतकालीन सत्र में आज ‘VB-G RAM G’ बिल पर निर्णायक बहस शुरू, विपक्ष का विरोध
मेटा अलर्ट और यूपी पुलिस की तत्‍परता से, 16 मिनट में बचा ली छात्रा की जान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

The Hill India News
The Hill India News
October 23, 2026
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?