उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत कई PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

खबर को सुने

उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 4 आईएएस (IAS) और 7 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली, पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया।

 

आईएसएस अधिकारी आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी, आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारग और सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई। इससे पहले 30 जनवरी को उत्तराखंड शासन ने 6 आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button