By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: RCB की जीत का जश्न मातम में बदला: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 घायल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > RCB की जीत का जश्न मातम में बदला: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 घायल
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

RCB की जीत का जश्न मातम में बदला: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 50 घायल

The Hill India News
Last updated: June 4, 2025 4:28 pm
The Hill India News
Published: June 4, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 4 जून: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित विजय जुलूस का जश्न मंगलवार देर शाम मातम में तब्दील हो गया जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

Contents
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गयामुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयानराजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपRCB की जीत के जश्न में उमड़ा था जनसैलाबभीड़ को रोकने में नाकाम रही पुलिसप्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Latest and Breaking News on NDTV

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, हजारों की संख्या में प्रशंसकों के स्टेडियम के गेट पर एकत्र होने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल भारी संख्या में मौजूद थे, फिर भी वे हालात संभालने में विफल रहे। स्टेडियम का एक द्वार अचानक टूट गया, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग नीचे गिरकर कुचले गए।

Latest and Breaking News on NDTV

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बेंगलुरु के दो प्रमुख अस्पतालों में अब तक घायलों को भर्ती कराया गया है:

  • बॉरिंग अस्पताल: भर्ती – 19, मौतें – 7

  • वैदेही अस्पताल (माल्या रोड): भर्ती – 8, मौतें – 4

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर शोक जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया, “हमारी उम्मीद से कई गुना अधिक लोग स्टेडियम के पास जमा हो गए थे। व्यवस्था टूट गई। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस घटना पर राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन भीड़ प्रबंधन में गंभीर चूक को स्वीकार किया।

Latest and Breaking News on NDTV

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

बीजेपी ने इस त्रासदी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा, “मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है।”

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, “यह हादसा रोका जा सकता था। राज्य सरकार की विफलता से लोगों की जान गई है।”

RCB की जीत के जश्न में उमड़ा था जनसैलाब

विजय परेड का आयोजन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने किया था। 2-3 लाख से अधिक लोग स्टेडियम और विधानसभा परिसर के आस-पास जमा हो गए थे। आरसीबी की टीम जब बेंगलुरु पहुंची तो डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और विराट कोहली को झंडा भेंट किया।

Latest and Breaking News on NDTV

भीड़ को रोकने में नाकाम रही पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। प्रशंसक दीवारों और पेड़ों पर चढ़ते नजर आए। सड़कों पर भीड़ के कारण एम्बुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाईं।

#BREAKING: चिन्नास्वामी स्टेडियम के मेन गेट के बाहर भयावह स्थिति#Bengaluru pic.twitter.com/nFSZil0FjN

— NDTV India (@ndtvindia) June 4, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

The mishap in Bengaluru is absolutely heartrending. In this tragic hour, my thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that those who are injured have a speedy recovery: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) June 4, 2025

यह घटना हमें यह सिखाती है कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न, अब बेंगलुरु के लिए एक ऐतिहासिक त्रासदी में बदल चुका है।

Latest and Breaking News on NDTV

You Might Also Like

22 सितंबर से सस्ती होंगी बाइक-स्कूटी! GST रेट कटौती का टू-व्हीलर खरीदारों को मिलेगा बड़ा फायदा
यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 लोग जले जिंदा कई छात्र झुलसे
SBI ग्राहकों को झटका! 1 अक्टूबर से 5वीं बार कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, GST भी देना होगा
Uttarakhand: भाजपा नेता ने चाकू से गोदकर बेरहमी से कर दी पिता की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला
अल्मोड़ा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का भव्य आगाज; कुमाऊंनी रंग में रंगा पूरा शहर
TAGGED:11 dead50 injuredChinnaswamy StadiumRCB's victory celebrationStampede outside
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?