By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राजस्थान : आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें: ओम बिरला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > राजस्थान : आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें: ओम बिरला
देशफीचर्ड

राजस्थान : आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें: ओम बिरला

The Hill India News
Last updated: January 24, 2023 3:49 pm
The Hill India News
Published: January 24, 2023
Share
SHARE

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,  कैलाश चौधरी ने किया।

उद्घाटन समारोह में  लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार और  उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार भी उपस्थित थे। उनके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 15 हजार किसानों, एग्री स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, विस्तार श्रमिकों और निजी कृषि संस्थानों के कर्मचारियों ने आयोजन के पहले दिन भाग लिया।

सैमुअल प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव (विस्तार), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने स्वागत भाषण दिया।  दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव (कृषि), राजस्थान सरकार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सांझा की।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्न उत्पादन में हमारा देश सबसे आगे है। बदलते परिपेक्ष के अंदर हमारा संकल्प यही होना चाहिए की आधुनिक विरासत का उपयोग करते हुए, नवाचारों का उपयोग करते हुए हमें दुनिया में अग्रिम पंक्ति का देश बनना है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें। श्री ओम बिरला ने फल उद्यान, स्टार्टअप, ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा स्टार्टअप के माध्यम से हमने कही पर लागत को कम करने का काम किया है, तो कही उत्पादन को बढ़ाने का काम किया है, कही प्रोसेसिंग तो कही मूल्य संवर्धन का काम किया है।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,  कैलाश चौधरी ने कृषको को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, भारतीय कृषि की उन्नति के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कई महत्वपूर्ण योजनायें क्रियान्वित की हैं| यह किसानों के प्रति समर्पण एवं उनकी आय में वृद्धि करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की दिशा में अग्रसर होने का प्रमाण है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के बजटीय आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है| वर्ष 2013-14 में कृषि मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संयुक्त बजट आवंटन रुपये 30,223.88 करोड़ था जो वर्ष 2022-23 में 4.59 गुना से अधिक बढ़कर रुपये 1,38,920.93 करोड़ कर दिया गया है ।

लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार ने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नवीन तकनीक, नवाचार, पशुपालन, परंपरागत खेती की जरूरत है, जिसका समावेश यहा रखा गया है। स्टार्टअप के माध्यम से किसानों को जानकारी मिलेगी की किस तरह भंडारण किया जाए, कैसे कम पानी में खेती की जाए, कम लागत के अंदर खेत को जोता जाए।

उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार ने कहा कि कृषि विभाग और सहकारिता विभाग दोनों एक दूसरे के पूरक है। ऐसे मेलों के आयोजन से किसानों को शिक्षित किया जाए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, कैलाश चौधरी ने स्वयं ड्रोन उड़ाकर ड्रोन प्रदर्शन का विमोचन किया।

इस प्रदर्शनी में 150 स्टाल किसानों को कृषि सम्बन्धी अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए लगाये गए हैं | कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी में 75 स्टॉल स्टार्टअप के लगाये गए हैं जो प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताओं में से एक है| इस कृषि महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से प्रदान की जा रही है| साथ ही निजी क्षेत्र की कृषि के विभिन्न आदानों की आपूर्ति से सम्बंधित कंपनियों/संस्थाओं भी अपने उत्पादों को स्टॉलों के प्रदर्शित किया है|

दो दिवसीय कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण के विधिवत् उदघाटन के तत्पश्चात कृषि, उद्दान, पशुपालन एवं डेयरी इत्यादि विषयों पर आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकियों बावत् तीन प्रशिक्षण कक्षों में समानातंर  कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। आज दोपहर बाद तीनों सभागार कक्षों में दो-दो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को लाभकारी खेती के गुर सिखाए गये। फसल उत्पादन में गुणवत्ता युक्त बीजों के योगदान, किसान उत्पादक संगठन किसान बाजार, कोटा संम्भाग में अमरुद एवं आँवला की उन्नत खेती, जलवायु स्मार्ट खेती पद्घतियाँ, अतिरिक्त आय के लिए भेड पालन तथा टिकाऊ खेती में नैनो यूरिया का महत्व एवं उपयोग इत्यादि  विषयों में कुल 6 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गऐ।

एस रुक्मणि, संयुक्त सचिव (एम एंड टी), कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धन्यवाद संबोधन दिया गया।

 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मियों के परिजनों को दी 50-50 लाख की सहायता राशि
सरकार ने की ‘प्रहरी पोर्टल’ की शुरुवात, जिसका उद्देश्य है युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाना
एग्री स्टैक पर राष्ट्रीय सम्मेलन: डिजिटल कृषि की दिशा में केंद्र का बड़ा कदम, 6000 करोड़ की सहायता घोषित
CM ने लांच की प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट, जल्द ही देहरादून में आयोजित किया जायेगा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन
कुमाऊँ की लोकपरंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘खड़ी होली महोत्सव’ का वर्चुअल शुभारंभ, सांस्कृतिक संरक्षण पर दिया जोर
TAGGED:agriculturalfarmersinnovationOm BirlaRajasthanvalue addition
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?