By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हिमाचल में बारिश का कहर: अब तक 105 मौतें, 35 लोग लापता; 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हिमाचल में बारिश का कहर: अब तक 105 मौतें, 35 लोग लापता; 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
देशफीचर्ड

हिमाचल में बारिश का कहर: अब तक 105 मौतें, 35 लोग लापता; 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

The Hill India News
Last updated: July 15, 2025 4:02 am
The Hill India News
Published: July 15, 2025
Share
SHARE

मंडी/शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार का मानसून आफत बनकर टूटा है। राज्यभर में अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 105 लोगों की मौत, 35 लोग लापता और 184 लोग घायल हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश को अब तक 786 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

Contents
डैम का गेट खोलना पड़ा, गिरि-यमुना का जलस्तर बढ़ामंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित22 बादल फटे, कृषि और पशुपालन को भारी नुकसान

मौसम विभाग ने हालात के और बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। 20 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके चलते 15 जुलाई को शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 16 से 18 जुलाई तक भी कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा।


डैम का गेट खोलना पड़ा, गिरि-यमुना का जलस्तर बढ़ा

सोमवार को भी कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सिरमौर के राजगढ़ में 72 मिमी, खदराला में 42 मिमी, और मंडी में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। गिरि जटोंन डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर गेट खोलना पड़ा, जिससे गिरि और यमुना नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। सिरमौर प्रशासन ने मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।


मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार:

  • 192 सड़कें बंद
  • 65 ट्रांसफार्मर ठप
  • 745 पेयजल योजनाएं प्रभावित

इनमें सबसे ज्यादा मंडी जिला प्रभावित हुआ है:

  • 146 सड़कें बंद
  • 59 ट्रांसफार्मर ठप
  • 133 जल योजनाएं बाधित

कांगड़ा में 612 जल योजनाएं ठप पड़ी हैं। मौतों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • मंडी – 21
  • कांगड़ा – 17
  • कुल्लू – 11
  • चंबा – 9
  • हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना – 8-8

राज्यभर में अब तक 1,046 मकान, 188 दुकानें और 798 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। अकेले मंडी में 856 घर, 166 दुकानें और 644 गौशालाएं प्रभावित हुई हैं।


22 बादल फटे, कृषि और पशुपालन को भारी नुकसान

राज्य में अब तक:

  • 22 बादल फटने की घटनाएं
  • 31 फ्लैश फ्लड
  • 18 बड़े भूस्खलन दर्ज हुए हैं।
    30 जून की रात मंडी में एक ही रात 12 जगह बादल फटने की घटना ने हालात को और भयावह बना दिया।

21,500 पोल्ट्री पक्षी और 954 अन्य मवेशी मारे गए हैं। विभागीय स्तर पर सबसे ज्यादा नुकसान जल शक्ति विभाग (414 करोड़ रु) और लोक निर्माण विभाग (345 करोड़ रु) को हुआ है।

You Might Also Like

दिल्ली के लाल किले में आज से शुरू होगा ‘भारत पर्व’, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक
बिहार में सत्ता परिवर्तन से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नीतीश कुमार के करीबी अफसरों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति
Uttarakhand: ऋषिकेश में ‘जमीन’ की जंग: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तारबाड़ करने पहुँची वन विभाग की टीम का भारी विरोध, काम रुका
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
Uttarakhand: नेपाल जा रही दो डग्गामार बसें पकड़ी गईं, ₹1.15 लाख का भारी जुर्माना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: कहीं ABVP का दबदबा तो कहीं NSUI का जलवा, निर्दलीयों ने भी चौंकाया; जानिए किस कॉलेज में कौन जीता-कौन हारा

The Hill India News
The Hill India News
September 30, 2026
उत्तराखंड में SIR का ‘फाइनल फेज’ पूरा, 3 अक्टूबर को सामने आएगी अंतिम मतदाता सूची; जानिए कितने नाम जुड़े और कितने हटे
बदरीनाथ में DJ विवाद ने पकड़ा तूल, ‘शंख में जानवर की हड्डी’ वाले बयान पर भड़के तीर्थ पुरोहित; सतपाल महाराज के तर्क पर भी उठे सवाल
दिल्ली में PM मोदी से मिले महेंद्र भट्ट, परिवार संग पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; बेटे की शादी का दिया न्योता
UP में आसमानी आफत का आखिर क्या है राज? ‘डीप डिप्रेशन’ और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की जुगलबंदी ने क्यों मचाई तबाही
यूपी राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट की तैयारी! 10 सीटों पर सियासी शतरंज, तीसरे उम्मीदवार से बदलेगा पूरा गणित; किसके पाले में जाएंगे अतिरिक्त वोट?
UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?