देशफीचर्ड

अमेरिका में भारत पर बोले राहुल गांधी, ‘लोकतंत्र की हत्या में लड़ाई हमारी है बाहरियों का न हो दखल’

खबर को सुने

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में अपनी यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की लड़ाई पूरी तरह भारतीय है और इसमें किसी बाहरी का कुछ लेना-देना नहीं है. यह हमारा देश है और हम इसकी देखरेख कर लेंगे. राहुल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे की देश में लोकतंत्र सही तरीके से कम करे.

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र, दुनिया के अन्य लोकतंत्र की तुलना में अपने आबादी और आकार के चलते ज्यादा महत्वपूर्ण है. दुनिया में जब भी लोकतंत्र की बात होगा तब, भारत के लोकतंत्र का एक विशेष स्थान होगा. राहुल गांधी ने आगे कहा की हमें यह समझना होगा की भारत का लोकतंत्र पूरी ना सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक संपत्ति के तरह है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button