By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनहित में त्वरित कार्रवाई: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधवा को दिलाया मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का अधिकार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनहित में त्वरित कार्रवाई: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधवा को दिलाया मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का अधिकार
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनहित में त्वरित कार्रवाई: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधवा को दिलाया मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का अधिकार

The Hill India News
Last updated: July 14, 2025 10:26 am
The Hill India News
Published: July 14, 2025
Share
SHARE

देहरादून | 14 जुलाई, 2025 | जिला सूचना कार्यालय देहरादून जिले में शासन-प्रशासन की जनकल्याणकारी नीतियों का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। मा. मुख्यमंत्री के “जनसेवा सर्वोपरि” संकल्प से प्रेरित होकर जिलाधिकारी सविन बंसल जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में 7 जुलाई 2025 को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विधवा रेनू देवी द्वारा पेश की गई एक पीड़ा जनहित के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक बन गई। रेनू देवी ने बताया कि उनके पति श्री सुरेन्द्र सिंह, नगर निगम देहरादून में नियमित पर्यावरण मित्र के पद पर कार्यरत थे, जिनका 17 अप्रैल 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिवार में दो पुत्रियाँ हैं और आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

रेनू देवी ने बताया कि उन्होंने मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नौकरी हेतु आवश्यक दस्तावेज पूर्व में निगम को सौंप दिए थे, किंतु कई प्रयासों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम व संबंधित तहसील अधिकारियों को तत्काल तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति रेनू देवी का अधिकार है और इसमें देरी अकारण तथा अन्यायपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से पूछा,

“जब नियमानुसार नियुक्ति का प्रावधान है, तो इसमें अनावश्यक विलंब क्यों किया जा रहा है?”

इसके साथ ही उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी (MNA) को त्वरित नियुक्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करने और तहसील से नियुक्ति हेतु आवश्यक आख्या नगर निगम को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की पहल के बाद अब रेनू देवी को शीघ्र ही अपने पति के स्थान पर नौकरी मिलने की आशा है।


जनता दर्शन कार्यक्रम बना जन-विश्वास का आधार

प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में अब न केवल राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें बल्कि अन्य विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी संस्थाओं से जुड़ी समस्याएं भी प्राप्त हो रही हैं, जिनका समाधान तत्परता से किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही फरियादियों की संख्या यह दर्शाती है कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार सशक्त हो रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून प्रशासन जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और सुनिश्चित कर रहा है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुँचे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को फीडबैक प्रणाली मजबूत करने के निर्देश
गंगोत्री नेशनल पार्क की शोभा बढ़ा रहे तीन दर्जन के करीब हिम तेंदुए
UP Panchayat Chunav 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बीच मंत्री राजभर का ऐलान, जुलाई तक होंगे उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव
उत्तर भारत में हाड कंपा देने वाली ठण्ड: गुरुग्राम में 0.6 डिग्री के साथ टूटा रिकॉर्ड, दिल्ली-NCR में बर्फ जमाने वाली सर्दी
दोस्ती की खुशियों और सीमाओं की कठोर दास्‍तान है- ‘ब्यूटीफुल बीइंग्स’
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?