By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में महिला सुरक्षा पर सवाल: अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में महिला सुरक्षा पर सवाल: अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में महिला सुरक्षा पर सवाल: अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज

The Hill India News
Last updated: May 23, 2025 5:20 am
The Hill India News
Published: May 23, 2025
Share
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

देहरादून : राजधानी देहरादून में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते कुछ दिनों में शहर के अलग-अलग तीन थानों में दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की, एक विधवा महिला और एक युवती पीड़िता हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1. विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला:
पहले मामले में एक विधवा महिला ने पटेल नगर कोतवाली में शिकायत दी है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को मुंबई का फिल्म निर्माता बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह डेढ़ साल तक महिला के साथ पति की तरह रह रहा था, लेकिन शादी से लगातार बचता रहा। जब महिला ने रिश्तों की जानकारी युवक के परिवार को देने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2. युवती को शादी का झांसा देकर शोषण:
दूसरे मामले में एक युवती ने नगर कोतवाली में युवक के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके साथ उसकी दोस्ती पांच साल पुरानी थी। युवती के परिजनों ने जब दोनों के रिश्ते पर आपत्ति जताई तो उन्होंने उसकी सगाई किसी अन्य युवक से तय कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने आत्महत्या की धमकी देकर युवती को शादी के लिए मजबूर किया और एक होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि उसके माता-पिता तैयार नहीं हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3. मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म:
तीसरे मामले में नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दी है कि उनकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी ने महिला को फोन पर सूचित किया कि उनके घर से एक संदिग्ध व्यक्ति निकला है। घर पहुंचने पर बेटी रो रही थी और उसने आपबीती बताई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4. अदालत का सख्त रुख:
इन मामलों के बीच, देहरादून में एक अन्य मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश अर्चना सागर ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न चुकाने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

You Might Also Like

नई दिल्ली : अच्छे बीजों से उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है : शिवराज सिंह चौहान
KBC में जीते थे 50 लाख, अब 2.5 करोड़ के ‘घोटाले’ में जेल पहुंचीं तहसीलदार; भ्रष्टाचार के खिलाफ दो राज्यों में बड़ी स्ट्राइक
Uttrakhand : जाम में फंसे वाहन पर पत्थर गिरने से चालक की मौत, ऐसे बची सवारियों की जान
दिल्ली में अगले पांच दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, किसकी कहां पर हुई नियुक्ति देखें पूरी लिस्ट
TAGGED:Dehradundifferent police stationsQuestion on women's safetyThree cases of rape registered
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?