By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पंजाब: नई शिक्षा नीति शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी- अनुराग ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पंजाब: नई शिक्षा नीति शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी- अनुराग ठाकुर
देशफीचर्डशिक्षा

पंजाब: नई शिक्षा नीति शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी- अनुराग ठाकुर

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 5:15 pm
Rajesh Dabral
Published: September 21, 2022
Share
SHARE

दोआबा कालेज में 65वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित
केन्द्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ब्रेन ड्रेन से बचाना है और ब्रेन गेन की तरफ ले जाते हुए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समस्त विश्व को डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को पूर्णतया सफ़लतापूर्वक लागू करके दिखाया है इसीलिए अब अधिकतम वित्तीय लेन देन ऑनलाईन अथवा यूपीआई माध्यम से ही हो रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F6AF.jpg

ठाकुर जालन्धर स्थित दोआबा कालेज के वीरेन्द्र सभागार में कालेज के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस सुअवसर पर आगे कहा कि 34 साल के बाद केन्द्र सरकार ने नई एजूकेशन नीति लाकर- खेलकूद, शिक्षा, कौशल विकास व क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत देश के युवाओं को रोज़गार के ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सॉफ्ट स्किलस पर विशेष ध्यान केंद्रित कर देश व विदेश में बढिय़ा कैरियर बनाने के अनगिणत मौके उपलब्ध करवाए हैं।

मंगलवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि आज का युग वुमेन इंपावरमेंट का है जिसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि हर क्षेत्र-शिक्षाएं व खेलकूद में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं जोकि आज के बदलते भारत की एक उन्नमुक्त तस्वीर है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 11वें नंबर पर थी, केन्द्र सरकार के कुशल नेतृत्व व बढिय़ा नीतीयों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में पाँचवें स्थान पर पहुंच गई है। देश का जनमानस बधाई का पात्र है कि हर वर्ग के लोग गरीब व अमीर आज की तारीख में डिजिटल लेनदेन सफलता से करके देश के डिजिटल इंडिया बनने के सपने को साकार कर चुके हैं।

इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया l

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JK0N.jpg

समारोह का शुभारम्भ ज्योति प्रज्वलन की पवित्र रसम एवं सरस्वती वंदना से किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थी श्री अनुराग सिंह ठाकुर को अपने बीच पाकर समपूर्ण दोआबा परिवार गौरवमय महसूस कर रहा है। इस मौके पर श्री चन्द्र मोहन, श्री अविनाश कपूर, डा. सुषमा चावला, प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने मुख्य अतिथि श्री अनुराग सिंह ठाकुर को दोआबा अवार्ड और दोशाला देकर सम्मानित किया।

चन्द्र मोहन ने कहा कि समस्त दोआबा परिवार अपने पूर्व होनहार व प्रतिष्ठित छात्र अनुराग सिंह ठाकुर को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

इस अवसर पर सन 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के कुल 552 जिसमें 372 स्नातक एवं 180 स्नात्तकोतर विद्यार्थियों को डिग्रियां  अनुराग सिंह ठाकुर,   चन्द्र मोहन, डा. सुषमा  चावला,  अश्मि सोंधी व प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने प्रदान कीं। इस मौके पर टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ इत्यादि उपस्थित थे।

You Might Also Like

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के एयरबेसों पर भारत के लक्षित हमलों से मचा था हड़कंप
60 से ज्यादा मौतें, दर्जनों लापता, 935 घर तबाह, हिमाचल प्रदेश में भयानक मंजर
नई दिल्ली: अतुल सुभाष की पत्‍नी निकिता समेत 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में
Adani Hindenburg Case: सेबी की क्लीन चिट से अदाणी शेयरों को सहारा, हिंडनबर्ग के आरोप निराधार 
1100 किमी पीछा, हर मोड़ पर चौकन्नी नज़र—दिल्ली पुलिस ने गुजरात से पकड़ा “साइको किलर” सलमान उर्फ़ बोना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘वंदे मातरम्’ और शुद्धिकरण विवाद पर घेरा, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया बूथ जीतने का मंत्र

The Hill India News
The Hill India News
September 9, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग पारियों का जलवा, रमन लांबा नंबर-1; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 17 सितंबर पर टिकी नजरें; भारी पुलिस बल के बीच बढ़ा इंतजार
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- शुद्धिकरण हुआ है, लेकिन जाति का नहीं; FIR के बाद सियासत और जांच दोनों तेज
हल्द्वानी में गरजेगा भाजपा का संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से चुनावी तैयारियों को मिली रफ्तार
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, ₹8 हजार से बढ़कर ₹12 हजार हुआ मानदेय; अयोध्या से किया बड़ा ऐलान
लच्छीवाला स्कूल के सामने तेज रफ्तार का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहित उनियाल ने उठाई आवाज; तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन! अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज, SP क्राइम को सौंपी जांच; सियासत फिर गरमाने के आसार
₹17 हजार नहीं, अब ₹30 हजार चाहिए! उत्तराखंड में इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लिखित फैसले तक आंदोलन की चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?