By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, सीएम धामी ने दिए निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, सीएम धामी ने दिए निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 1:01 pm
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून, मंगलवार: उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरू करने और ई-वाहन चार्जिंग अवसंरचना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि राज्य में ई-मोबिलिटी को सशक्त बनाने के लिए बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, सरकारी भवनों, गेस्ट हाउसों और पेट्रोल पंपों के समीप चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाए, ताकि वाहन चालकों को सुगमता से सुविधा मिल सके। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

देहरादून और हरिद्वार में दौड़ेंगी 150 ई-बसें

बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में देहरादून और हरिद्वार में 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यह पहल राज्य के नागरिकों को सुगम, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल यातायात सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। साथ ही, इससे लगभग 750 नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष जोर दे रही है। वर्तमान में योजना के तहत 28 स्थानों पर ई-वी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। यह पहल न केवल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगी, बल्कि राज्य में वायु प्रदूषण को भी कम करने में मददगार होगी।

परिवहन निगम की आय बढ़ाने पर फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में भी अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम की सेवाओं को आधुनिक, समयबद्ध और यात्रियों के लिए आकर्षक बनाया जाए, ताकि अधिकतम नागरिक सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

UP: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर ED का शिकंजा: लखनऊ की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट पर लिया संज्ञान, परिवार भी रडार पर
बड़ी ख़बर : सुबह-सुबह मोदी जी को थैंक्यू बोलने सड़क पर उतरे लोग
Uttarakhand: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस से पूर्व ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड’ द्वारा, तम्बाकू रोकथाम पर किया गया जागरुकता कार्यक्रम
UP में अवैध धर्मांतरण के पीछे विदेशी फंडिंग, जाकिर नाईक से जुड़े तार: सूत्र
Uttarakhand: हरिद्वार में विजिलेंस का ट्रैप: खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?