By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘कर्तव्य भवन-3’ का उद्घाटन, सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बना पहला आधुनिक भवन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘कर्तव्य भवन-3’ का उद्घाटन, सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बना पहला आधुनिक भवन
देशफीचर्ड

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘कर्तव्य भवन-3’ का उद्घाटन, सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बना पहला आधुनिक भवन

The Hill India News
Last updated: August 6, 2025 3:58 am
The Hill India News
Published: August 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘कर्तव्य भवन-3’ का औपचारिक उद्घाटन किया। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हुए इस समारोह के साथ ही सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनाए जा रहे 10 कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट भवनों में से पहले भवन की शुरुआत हो गई है।

Contents
इन मंत्रालयों का होगा कर्तव्य भवन-3 में स्थानांतरणसेंट्रल विस्टा के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदमनॉर्थ और साउथ ब्लॉक बनेंगे ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’1000 करोड़ रुपये की लागत, 2027 तक पूरे होंगे सभी भवन

शाम को प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे, जहां वे देश को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की दिशा और महत्व पर संबोधित करेंगे।

इन मंत्रालयों का होगा कर्तव्य भवन-3 में स्थानांतरण

कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), कार्मिक मंत्रालय (DoPT), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा है।
इन मंत्रालयों को अब शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन से स्थानांतरित किया जा रहा है, जिनका निर्माण 1950 से 1970 के दशक में हुआ था और वर्तमान में जर्जर स्थिति में हैं।

सेंट्रल विस्टा के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि कर्तव्य भवन-3 सेंट्रल विस्टा परियोजना के व्यापक परिवर्तन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना और मंत्रालयों को एकीकृत करना है। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और भविष्य की कार्यशैली के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

नॉर्थ और साउथ ब्लॉक बनेंगे ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’

सरकार की योजना के तहत नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में स्थित मंत्रालयों को भी चरणबद्ध तरीके से कर्तव्य भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। इन ऐतिहासिक भवनों को खाली कराकर ‘युगे युगीन भारत’ नामक संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा, जहां देश के प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को दर्शाया जाएगा—बिना किसी संरचनात्मक बदलाव के।

1000 करोड़ रुपये की लागत, 2027 तक पूरे होंगे सभी भवन

शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 भी अगले माह तक बनकर तैयार हो जाएंगे। बाकी सात भवनों का निर्माण कार्य अप्रैल 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुराने भवनों के रखरखाव में हर वर्ष बड़ी राशि खर्च होती थी, और वे आधुनिक कार्यशैली की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसीलिए सेंट्रल विस्टा के अंतर्गत नए भवनों के निर्माण की योजना तैयार की गई।

You Might Also Like

नई दिल्ली: कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहना चाहिए – नरेंद्र सिंह तोमर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, RG कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता निलंबित
गुजरात :अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहना चाहिए और उन्हें हर संभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए: प्रधानमंत्री
Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना होंगे परेशान
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे गुरुद्वारे, गुरुनानक जयंती के अवसर पर टेका मत्था
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?