By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पीएमबीआई : 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया जाएगा..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पीएमबीआई : 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया जाएगा..
देशस्वास्थय

पीएमबीआई : 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया जाएगा..

Rajesh Dabral
Last updated: February 28, 2022 12:33 pm
Rajesh Dabral
Published: February 28, 2022
Share
SHARE

फार्मास्युटिकल विभाग के अंतर्गत फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) अपना चौथा जन औषधि दिवस मनाने जा रहा है। चौथे जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर का आयोजन किया जाएगा। इससे जेनेरिक औषधियों के उपयोग तथा जन औषधि परियोजना के लाभ के बारे में जागरूकता पैदा होगी।

पीएमबीजेके के स्वामियों, लाभार्थियों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सों, फार्मासिस्टों, जन औषधि मित्रों तथा अन्य हितधारकों के घनिष्ठ समन्वय से सप्ताह भर के आयोजन किए जाएंगे और योजना की प्रमुख विशेषताओं तथा उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। सभी कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” की भावना के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। 75 स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। ये कार्यक्रम विभिन्न शहरों में 1 मार्च, 2022 से 7 मार्च, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे, जिनका फोकस जन औषधि योजना के बारे में जागरूकता, संगोष्ठियों, बच्चों, महिलाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी, हेरिटेज वॉक तथा हेल्थ वॉक तथा अन्य कार्यक्रमों पर होगा। देश के विभिन्न भागों में दिन के अनुसार गतिविधियां इस तरह तय की गई हैं।

क्रम सं. तिथि कार्यक्रम
1. 01.03.2022 जन औषधि संकल्प पदयात्रा
2. 02.03.2022 मातृ शक्ति सम्मान/स्वाभिमान
3. 03.03.2022 जन औषधि बाल मित्र
4. 04.03.2022 जन औषधि जन जागरण अभियान
5. 05.03.2022 आओ जन औषधि मित्र बनें
6. 06.03.2022 जन औषधि जन आरोग्य मेला (स्वास्थ्य जांच शिविर)
7. 07.03.2022 जन औषधि दिवस

 

मुख्य कार्यक्रम “जन औषधि दिवस” सोमवार 7 मार्च, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और रसायन तथा उर्वरक राज्यमंत्री श्री भगवंत खूबा इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सभी को उचित मूल्य पर गुणवत्ता संपन्न जेनेरिक औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवंबर 2008 में रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) लॉन्‍च की गई।

31 जनवरी, 2022 तक स्टोरों की संख्या बढ़कर 8,675 हो गई है। पीएमबीजेपी के अंतर्गत देश के सभी 739 जिलों को कवर किया गया है। यह योजना देश के प्रत्येक कोने में लोगों के लिए किफायती औषधि तक आसान पहुंच सुनिश्चित करती है। सरकार ने मार्च 2025 के अंत तक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,500 करने का लक्ष्य तय किया है। पीएमबीजेपी की उत्पाद बास्केट में 1451 दवाइयां तथा 240 सर्जिकल उपकरण हैं। नई दवाइयां तथा न्यूट्रास्युटिकल प्रोटीन पाउडर, जौ-आधारित खाद्य पूरक, प्रोटीन बार, इम्युनिटी बार तथा सैनिटाइजर, मास्क, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर जैसे न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद लॉन्‍च किए गए हैं। वर्तमान में पीएमबीजेपी के आईटी सक्षम गोदाम गुरुग्राम, चेन्नई तथा ऐंप, गुवाहाटी में कार्यरत हैं तथा चौथा गोदाम सूरत में संचालन के लिए तैयार है। देशभर में दूर-दराज तथा ग्रामीण इलाकों में दवाइयों की सप्लाई में सहयोग के लिए 39 वितरक नियुक्त किए गए हैं।

You Might Also Like

देशभर में झमाझम बारिश का दौर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश: न्यायपालिका में पारदर्शिता, जनसंवेदनशीलता और सुधारों की नई उम्मीद
हिमाचल में शहीद जवान की बहन की शादी में फौजी साथियों ने निभाया भाई का फर्ज, भावुक हुआ पूरा गांव
Big Breaking: बिहार के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, सात लोगों की मौत, 9 घायल
कोच्चि : कृषि से लेकर उद्योगों तक, यह आधुनिक अवसंरचना केरल में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी : मोदी
TAGGED:celebratedJan AushadhiPMBI
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

नई साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने कुकर के ढक्कन से हमला कर ली पति की जान, बेनकाब हुई खौफनाक साजिश

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
‘मैं जीना चाहता हूं, लेकिन युवाओं के भविष्य की कीमत पर नहीं’ – सोनम वांगचुक का केंद्र सरकार को भावुक व कड़ा पत्र
देहरादून में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार: 30 लाख की MDMA और स्मैक बरामद, हाई-प्रोफाइल पार्टियों तक पहुंचने से पहले आरोपी गिरफ्तार
‘152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित’: शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, सरकार से मांगे जवाब और कार्रवाई
उत्तराखंड की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 488 महिलाओं को सौंपी ₹2.76 करोड़ से अधिक की सहायता राशि
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दो महिला जजों ने सुनवाई से किया इनकार, गिरीबाला की जमानत याचिका CBI कोर्ट ट्रांसफर
CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस; सबूत सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
INS मालवन से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत, समुद्र में दुश्मनों पर रखेगा पैनी नजर; आत्मनिर्भर भारत को मिला नया सुरक्षा कवच
उत्तराखंड के स्कूलों में मिड-डे मील की होगी रियल टाइम निगरानी, हर विद्यालय का सोशल ऑडिट अनिवार्य; शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस
लोकसभा में बड़ा एक्शन: महिला सांसदों पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, संसद में मचा सियासी तूफान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?