By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :उज़्बेकिस्तान और भारत के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :उज़्बेकिस्तान और भारत के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :उज़्बेकिस्तान और भारत के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Rajesh Dabral
Last updated: July 28, 2022 3:16 pm
Rajesh Dabral
Published: July 28, 2022
Share
SHARE

उज़्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री जमशिद खोड़जाव तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान, दोनों देशों के मध्य कृषि क्षेत्र में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति हुई।

तोमर ने उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर श्री खोड़जाव को बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले कृषि मंत्री होने का उनका अनुभव नई भूमिका में बहुत मददगार होगा। श्री तोमर ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छे राजनयिक व व्यापारिक संबंध है। उज्बेकिस्तान के साथ भारत के राजनयिक संबंध को 30 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं भारत के लिए यह आजादी के अमृत महोत्सव का अवसर है। श्री तोमर ने प्रसन्नता जताई कि दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने उज्बेकिस्तान से अंगूर, प्लम व स्वीट चेरी के लिए बाजार पहुंच प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अधिसूचना शीघ्र प्रकाशित की जाएगी, वहीं भारत को आम, केला व सोयाबीन ऑयलकेक के निर्यात के लिए उज़्बेक पक्ष से अनुमोदन प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। श्री तोमर ने उज़्बेक पक्ष से अनार, आलू, पपीता और गेहूं की अनुमति में तेजी लाने का अनुरोध किया है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास किया जा रहा है और किसानों के हित में विभिन्न पहलुओं पर काफी शिद्दत से काम हो रहा है। किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण देश में कृषि उत्पादन काफी बढ़ा है, साथ ही भारत में कृषि शिक्षा व अनुसंधान भी बहुत परिपक्व स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि भारत में कृषि के विकास का लाभ सारी दुनिया को मिलें।

इससे पहले, खोड़जाव ने भारत को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत का अनुभव काफी अच्छा है, जिसे हम सीखते हुए किसानों को समर्थन के बारे में जानना चाहते है। “हम, भारत की तरह उज्बेकिस्तान में कृषि की दशा-दिशा बदलना चाहते हैं, जिसके लिए भारत से सीखना चाहते हैं,” उन्होंने कहा। इस संबंध में उन्होंने भारतीय कृषि शोध संस्थानों से शोध व विकास का लाभ उज्बेकिस्तान को दिलाने का अनुरोध किया। श्री खोड़जाव ने भारतीय कृषि में डिजिटलीकरण के बढ़ते ट्रेंड की सराहना करते हुए भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर इसी तरह उज्बेकिस्तान में भी डिजिटलीकरण करने की बात कही। उन्होंने भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली आदि की भी प्रशंसा करते हुए इन्हें उज्बेकिस्तान के लिए सीखने की बात कही।

You Might Also Like

यूपी पंचायत चुनाव टलने की अटकलें तेज: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार कर सकती है फैसला, प्रशासकीय समिति को मिल सकती है जिम्मेदारी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
थलपति विजय की सियासी पारी: क्या बिना गठबंधन तमिलनाडु में जीत पाएंगे मैदान?
प्रधानमंत्री के दौरे पर गोदियाल का कड़ा प्रहार: “भाषण में जुमलेबाजी, ज्वलंत मुद्दों पर पीएम ने साधी चुप्पी”
केरल : राहुल बोले- इस महंगाई में गरीब का जीना मुश्किल,
TAGGED:agriculture sectorcooperationincreaseUzbekistan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
कराची में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन हुआ हिंसक; भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा
अमरावती अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर धमाके से भीषण आग, तीन नवजातों की मौत; छह गंभीर बच्चों को किया गया रेफर
CWC की बैठक छोड़कर MA की परीक्षा देने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- डिग्री के लिए एक साल पीछे नहीं होना चाहता
‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, मंत्री ने जताई फसलों और जल सुरक्षा की चिंता
HIV पॉजिटिव की गलत एंट्री पर AIIMS ऋषिकेश पर 60 हजार का जुर्माना, राज्य आयोग ने बरकरार रखा फैसला
रुद्रपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटे सैकड़ों किसान
राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला, बोले- झूठ फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?