देशफीचर्ड

PM मोदी पहुंचे ISRO कमांड सेंटर, वैज्ञानिकों से मिलकर चंद्रयान-3 की अपार सफलता पर दी बधाई

खबर को सुने

 

PM नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। वे ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है। इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।

मोदी ने संबोधित करते हुए कहा किजीवन में कई बार ऐसी घटना घटती है कि बेसब्री हावी हो जाती है। इस बार भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। इतनी बेसब्री…. मैं साउथ अफ्रीका में था.. फिर ग्रीस चला गया.. लेकिन मेरा पूरा मन आपके साथ ही लगा हुआ था। कभी-कभी लगता है कि मैं आप लोगों के साथ अन्याय कर देता हूं.. बेसब्री मेरी और मुसीबत आपकी। सबेरे-सबेरे आप सभी को.. इतना ऑड टाइम लेकिन मेरा मन कर रहा था कि आप लोगों को नमन करूं। आपको दिक्कत हुई होगी। इसरो अध्यक्ष एस समोनाथ ने पीएम मोदी को लैंडर विक्रम का मॉड्यूल और चंद्रमा की सतह की तस्वीर के साथ ही रोवर प्रज्ञान की तस्वीर भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button