By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल आयुष निवेश और नवोन्मेष शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल आयुष निवेश और नवोन्मेष शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया
देशफीचर्ड

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में ग्लोबल आयुष निवेश और नवोन्मेष शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया

Rajesh Dabral
Last updated: April 20, 2022 4:33 pm
Rajesh Dabral
Published: April 20, 2022
Share
PM at the inauguration of the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.
SHARE

आयुष चिकित्सा के लिए लोगों को भारत आने की सुविधा देने के लिए भारत एक विशेष आयुष वीजा श्रेणी शुरू करने जा रहा है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

वैश्विक शिखर सम्मेलन उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर अवसरों को उजागर करने के लिए आधुनिक तकनीकों और आधुनिक नवोन्मेषों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेगा: श्री सर्बानंद सोनोवाल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में ग्लोबल आयुष निवेश और नवोन्मेष शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय आयुष वैश्विक शिखर सम्मेलन में उद्यमियों, उद्योग, स्टार्टअप और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत होगी ताकि उन्हें आयुष में नवाचार के लिए निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके क्योंकि इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट 2022 के उद्घाटन सत्र में मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेन्द्र कालूभाई और राजदूत, विदेशी गणमान्य व्यक्ति, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ और अन्य महत्वपूर्ण हितधारक उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “हम पहले से ही आयुष औषधियों, सप्लीमेंट्स और सौंदर्य प्रसाधनों के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि देख रहे हैं। 2014 में जहां आयुष क्षेत्र 3 अरब डॉलर से भी कम था, आज वह बढ़कर 18 अरब डॉलर को पार कर गया है। आयुष उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्षों में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं।”

प्रधानमंत्री द्वारा आयुष क्षेत्र में अनेक नई पहलों की घोषणा में, सबसे पहले आयुष उत्पादों के लिए एक विशेष आयुष चिह्न था। इससे पूरी दुनिया के लोगों को गुणवत्तापूर्ण आयुष उत्पादों का भरोसा मिलेगा। सरकार देश भर में आयुष उत्पादों के प्रचार, अनुसंधान और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए आयुष पार्कों का एक नेटवर्क विकसित करेगी। ‘आयुष आहार’ नाम की एक नई श्रेणी की घोषणा की गई, जो हर्बल पोषक तत्वों वाले सप्लीमेंट्स के उत्पादकों को बहुत सुविधा प्रदान करेगी।

इसके अलावा, आयुष चिकित्सा का लाभ लेने के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के लिए एक और बड़ी पहल की घोषणा की गई। भारत जल्द ही एक विशेष आयुष वीजा श्रेणी पेश करेगा। वर्तमान युग को यूनिकॉर्न का युग बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में ही अब तक भारत के 14 स्टार्ट-अप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि हमारे आयुष स्टार्ट-अप से बहुत जल्द ही यूनिकॉर्न निकलेंगे।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष निर्यात संवर्धन परिषद और चार आयुष आईसीटी पहल शुरू करने की घोषणा की जिसमें आयुष सूचना हब, आयुसॉफ्ट, आयुष नेक्स्ट और आयुष जीआईएस शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने ‘प्रोफेसर आयुष्मान’ नामक एक कॉमिक बुक का भी विमोचन किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे आयुष प्रणालियों और उत्पादों ने न केवल कोविड-19 बल्कि अन्य बीमारियों से भी लड़ने में मदद की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्टार्ट-अप इंडिया के सहयोग से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा आयोजित ‘आयुष स्टार्ट-अप चैलेंज’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उद्घाटन सत्र में वैश्विक संस्थानों और सरकारों के बीच 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी शामिल थे। आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य परम्परारगत प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) का अर्जेंटीना के साथ समझौता ज्ञापन, आयुर्वेद में शैक्षणिक सहयोग स्थापित करने पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) और ब्राजील के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क, टोरंटो (यूएचएन), कनाडा के बीच समझौता ज्ञापन, यूनिवर्सिडैड ऑटोनोमा डी न्यूवो लियोन (यूएएनएल), मैक्सिको में आयुर्वेद की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन और एनआईए, जयपुर और फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल एंड ऑल्टरनेटिव हेल्थ केयर (पीआईटीएएचसी) के बीच समझौता ज्ञापन।

सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. टेड्रोस ने कहा कि आयुष क्षेत्र 2014 से प्रति वर्ष 17 प्रतिशत की दर से उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक आयुष उद्योग के 23 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। “हम ऐसे मामलों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रभाव का दस्तावेजीकरण करने के लिए नवीन अध्ययन डिजाइन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग का पता लगा रहे हैं, जब मानक आकस्मिक परीक्षण संभव नहीं हैं या शुरू करना मुश्किल है। बेहतर स्वास्थ्य परिणामों, आर्थिक लाभ और समग्र प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए समुदायों द्वारा पारंपरिक चिकित्सा का व्यवहारिक आधार मजबूत कर इसके उपयोग की सुविधा होनी चाहिए।

इस अवसर पर श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन के शुभारंभ पर गुजरात सरकार को बधाई दी और कहा कि मॉरीशस ने माना है कि पारंपरिक चिकित्सा आधुनिक चिकित्सा का पूरक है।

अपने संबोधन में, केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “वैश्विक आयुष निवेश और नवोन्मेष शिखर सम्मेलन से व्यवसाय के अवसरों के बारे में हितधारकों के बीच जागरूकता विकसित होने की उम्मीद है, युवा उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर अवसरों को उजागर करने के लिए आधुनिक तकनीकों और आधुनिक नवाचारों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श से युवा उद्यमियों को आयुर्वेद क्षेत्र में व्यवसाय विकास की विभिन्न संभावनाओं के बारे में शिक्षित करने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक उद्योगों के बीच उद्यमिता विकसित कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की स्टार्टअप इंडिया पहल के अनुरूप युवा उद्यमियों को आयुष में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) भी विकसित किया है।

तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में लगभग 90 प्रख्यात वक्ताओं और 100 प्रदर्शकों की उपस्थिति के साथ 5 पूर्ण सत्र, 8 गोलमेज सम्मेलन, 6 कार्यशालाएं और 2 संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। शिखर सम्मेलन निवेश क्षमता को उजागर करने में मदद करेगा, और नवाचार, अनुसंधान और विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और कल्याण उद्योग को बढ़ावा देगा। यह उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और विद्वानों को एक साथ लाने में मदद करेगा और भविष्य के सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 22 अप्रैल, 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में जारी रहेगा और प्रधानमंत्री ने कल जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी थी।

People welcoming the PM, during the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.
PM at the inauguration of the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.
PM addressing at the inauguration of the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.
PM at the inauguration of the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.
People welcoming the PM, during the Global AYUSH Investment & Innovation Summit, in Gandhinagar, Gujarat on April 20, 2022.

You Might Also Like

राहुल गांधी ने तमिलनाडु में आदिवासियों के साथ किया डांस, सामने आया ये वीडियो
Big Breaking: राहुल गांधी को मिला सरकारी बंगला वापस, फिर से 12 तुगलक रोड पर ही रहेंगे
Uttarakhand: भक्तों ने रचा इतिहास, 18 दिन में 5 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ धाम
नई दिल्ली : “दिल्ली सरकार मानती है कि विज्ञापन से विकास होता है और इंटरव्यू से जनता भ्रमित होती है : अमित शाह
थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से तबाही अबतक 107 की मौत 350 घायल..
TAGGED:GandhinagarGlobal AYUSHinauguratesInnovation Summit
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?