By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: महिलाओं के एसएचजी को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : ग्राम्य विकास मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: महिलाओं के एसएचजी को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : ग्राम्य विकास मंत्री
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: महिलाओं के एसएचजी को आर्थिक रुप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : ग्राम्य विकास मंत्री

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 8:47 am
Rajesh Dabral
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

राज्य ग्राम्य विकास विभाग की पहल पर महिला एसएचजी के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए आज राजधानी के रायपुर ब्लॉक परिसर में ‘‘राज्य स्तरीय उत्तरा विपणन केन्द्र’’ का लोकार्पण सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री द्वारा किया गया। ग्राम्य विकास मंत्री तथा स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘‘काऊ’’ द्वारा विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाने का संदेश देते हुए रायपुर ब्लॉक परिसर में नीम का पौधा भी लगाया। इसके उपरांत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री द्वारा विकासखण्ड रयपुर, सहसपुर तथा डोईवाला के तकरीबन 30 महिला स्वयं सहायता समूहों को आर एफ (रिवाल्विंग फण्ड),सी आई एफ (कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फण्ड) व सी सी एल (कैश क्रेडिट लिमिट के चैक भेंट किए। इसके अलावा महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ‘‘युकेएसआरएलएम एमआईएस एप’’ तथा त्रैमासिक पत्रिका ‘‘आजीविका दर्पण’’ को भी लोकार्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर विधानसभा के माननीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रुप में रायपुर विकास खण्ड़ की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता देवी उपस्थित रहीं।
उपस्थित एसएचजी सदस्यों को संबोधित करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि, मेरा यह मानना है कि यह राज्य मातृशक्ति के अथक प्रयासों की देन है। इसलिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें एक गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहायता करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) उत्पादों के विपणन के लिए एनआरएलएम कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को पर्याप्त कौशल और अवसर उपलब्ध कराने और टिकाऊ सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें एसएचजी और उनके संगठनों में एकजुट करने का काम किया जा रहा है।
आजीविका मिशन के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पाण्डेय ने मिशन की उपल्बधियों के बार में जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनपदों के 95 विकासखण्डों में चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है। राज्य में 39,116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख पांच हजार महिलाओं को संगठित कर 4310 ग्राम संगठन तथा 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है। वर्तमान समय तक 4310 ग्राम संगठन तथा 259 कलस्टर स्तरीय संगठन का गठन किया गया है। 34471 समूहों को रिवोल्विंग फण्ड 19429 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि 31148 समूहों को सीसीएल तैयार कर बैंक लिंकेज किया गया है।

महिला समूहों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए ग्राम्य विकास विभाग की अन्य गतिविधियां।
02 राज्य स्तरीय आउटलेट स्थापित किए जा चुके हैं। 13 जिला स्तरीय आउटलेट (सरस सेन्टर) तथा 09 कलस्टर/विकासखण्ड स्तरीय आउटलेट एवं 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट, 24 ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है। जॉलीग्रांटएयर पोर्ट पर भी एक आउटलेट बनाया गया है। इसके अलावा चारधाम यात्रा रूटों पर 17 अस्थायी आउटलेट बनाए गए हैं।

अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई और पाठ भी पढ़ाया –
ग्राम्य विकास मंत्री ने यह भी कहा कि एनआरएलएम की सफलताओं के लिए यहां उपस्थित विभागीय अधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। परंतु मुझे लगता है कि आपको बॉक्स से बाहर आकर भी सोचना चाहिए। ताकि राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी बजार मिले। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को उचित बाजार दिलवाए जाने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट, मंतरा, पे-टीएम मॉल जैसी ई-कॉमर्स वेबसाईटों और गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम) से टाईअप किया जाए।
इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘‘काऊ’’, ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास आनंद वर्धन, अपरायुक्त ग्राम्य विकास एके राजपूत, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पूनम नौटियाल, वीर सिंह चौहान, मंजीत रावत, वीर सिंह चौहान, इतवार सिंह रमोला विभागीय अधिकारीगण एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

SDRF ने हटाई भैरव-कुबेर ग्लेशियर के पास आई बर्फ, पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुचारु
संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान संरचना का पुनर्मूल्यांकन अनिवार्य: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Uttrakhand : अब ऐसे होंगे उत्तराखण्ड की झांकी ‘मानसखण्ड’ के दर्शन
Uttarakhand : कांग्रेस को निशंक ने दिया तगड़ा झटका, इन दिग्गजों को कराया बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली : लोगों को मुफ्त की आदत दिलाने से विकास नहीं होगा..कांग्रेस के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?