By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर, सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर, सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर, सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

The Hill India News
Last updated: June 23, 2025 1:06 pm
The Hill India News
Published: June 23, 2025
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन खेल भावना, एकता और शांति के मूल्यों को समर्पित है। ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुए है। भारत अब खेलों में केवल भागीदार नहीं, बल्कि विजेता के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं ओलंपिक 2020 के लिए भारत के 126 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया, जो देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ’खेलभूमि’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी तथा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल नीति के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खेल भत्ता, तथा उत्तराखंड खेल रत्न और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू किया गया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 3900 तथा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2155 खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जा रही है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में नई खेल नीति में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई प्राविधान किये गये हैं। राज्य में खेल इन्फ्रास्टक्चर का तेजी से विकास हुआ है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर उत्तराखण्ड को मिला, जिसमें उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल और खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttrakhand : दुःखद: नहीं रहें CM कार्यालय में कोओर्डिनेटर नंदन बिष्ट! आज ली अंतिम सांस
मैकेनिक हत्याकांड में ‘तीसरी आंख’ ने खोली बदमाशों की राह! CCTV में कैद हुए हथियारबंद हत्यारे, तीसरे साथी तक पहुंचने में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
सीएम धामी ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद
आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है- सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?