Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

मणिपुर से आई फिर हिंसा की खबर, खेत में सिंचाई कर रहे लोगों को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

मणिपुर में पिछले साल मई महीने से शुरू हुआ हिंसा का दौर अब भी थमा नहीं है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी राज्य से लगातार हिंसा और हत्या की खबरें आ ही रही हैं। पीटीआई के मुताबिक, यहां गुरुवार को बिष्णुपुर जिले में भी चार लोगों की हत्या कर दी गई है। हैरानी की बात ये है कि मारे गए सभी लोग अपने खेतों में खेत में सिंचाई कर रहे थे। राज्य में फिर से हुई इस खौफनाक घटना ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। पुलिस ने बताया है कि यह घटना निंगथौखोंग खा खुनौ इलाके में हुई है। मरने वालों में एक व्यक्ति और उसके 60 वर्षीय पिता शामिल हैं।

गोलीबारी में बचे एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि जब मजदूर खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश उन पहाड़ी इलाकों की ओर भाग गए, जहां से वे आए थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मणिपुर पुलिस ने बीते दिन जानकारी देते हुए कहा है कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया था। भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724