By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे जिससे पराली जलाने की घटना पर काबू पा सकें: केंद्रीय कृषि मंत्री
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे जिससे पराली जलाने की घटना पर काबू पा सकें: केंद्रीय कृषि मंत्री
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे जिससे पराली जलाने की घटना पर काबू पा सकें: केंद्रीय कृषि मंत्री

The Hill India News
Last updated: October 26, 2024 3:47 pm
The Hill India News
Published: October 26, 2024
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में हर साल प्रदूषण से होने वाली भयानक समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। केंद्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  भागीरथ चौधरी, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कृषि मंत्री, दिल्ली के वन पर्यावरण मंत्री, राज्यों के मुख्य सचिव और कृषि सचिव सहित प्रमुख अधिकारी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

चौहान ने बताया कि पिछले साल से इस साल तक पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में पंजाब में 35% कमी आई है। हरियाणा में 21% कमी आई है। 2017 के मुकाबले पराली जलाने की घटनाओं में भी 51% से भी ज्यादा की कमी आई है लेकिन अभी लगातार ध्यान देने की जरूरत है। राज्यों ने बताया कि वह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, उनके नोडल अफसर तय हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और सरकारें अपनी ओर से भी जन जागरण के सारे प्रयत्न कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री  चौहान ने बताया कि पराली जलाने से नुकसान होता है, आग लगने से गन्ने के पत्ते या बाकी चीज भी जलती हैं, आग लगने से फसल के अलावा धरती मां का स्वास्थ्य भी बिगड़ा है, कीट भी मारे जाते हैं, धरती कड़ी हो जाती है, उर्वरकता कम होती जाती है। उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर जन जागरण अभियान चल रहा है। उसे और प्रभावी ढंग से केंद्र और राज्य मिलकर कैसे चलाएं, उसका प्रयत्न करेंगे। पिछले वर्षों में सब्सिडी पर केंद्र सरकार ने 3 लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। जो जलाने की बजाए पराली प्रबंधन का काम करती हैं। उन मशीनों का प्रभावी प्रयोग किया जाएगा और किया भी जा रहा है। कई बार छोटे किसानों तक इन मशीनों की पहुंच नहीं हो पाती है, जिनके पास छोटे खेत होते हैं वे कस्टम हायरिंग सेंटर से मशीनें लेकर कैसे पराली का प्रबंधन कर पाएं, जैसे पराली को खेत में ही दबा दें तो वह खाद बन जाती है, समस्या की वजह वह वरदान बन जाती है। उस पर भी कैसे छोटे किसानों की पहुंच बढ़े आदि कई विषयों भी बातचीत हुई।

चौहान ने बताया कि बायो डी कंपोजर का उपयोग अधिकतम करें, उसे हम मिशन मोड में बढ़ावा देने का प्रयत्न करेंगे। आसपास के उद्योगों की मांग के आधार पर मैपिंग के माध्यम से पराली के XC2 उपयोग को बढ़ावा देने चर्चा हुई, हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे जिसके कारण पराली जलाने की घटना पर काबू पा सकें। उन्होंने कहा कि केवल पराली ही नहीं कई बार पटाखे भी अनियंत्रित संख्या में जलाए जाते हैं तो उसका भी असर पर्यावरण पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उसको भी कैसे रोका जाए जैसे अनेकों प्रयत्नों पर बातचीत हुई है। प्रयत्नों के परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं पराली की लगातार जलने की घटनाएं भी कम हो रही हैं और सब ने संकल्प लिया है कि हम प्रभावी उपाय करेंगे जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे प्रदूषण मानव जीवन के लिए खतरा न बन पाए। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों ने अपने अलग-अलग सुझाव दिये हैं जैसे हरियाणा किसानों को पराली ना जलाने के लिए प्रोत्साहन देते हुए अतीरिक्त सुविधाएँ देता है वैसे ही पंजाब भी अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है। सभी राज्यों के सुझावों को गम्भीरता से नोट किया है।

You Might Also Like

दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “पूरी तरह गलत है यह जनहित याचिका”, केजरीवाल-सिसोदिया को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग खारिज
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल नागपुर दौरा , डिजिटल कृषि की बड़ी पहलों का उद्घाटन करेंगे
उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन, “पहाड़ कैसे हों आबाद?” पर विचार मंथन
आफत बनी बारिश: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
केरल राज्य को मिला नया मुख्य सचिव, देश में पहली बार पति ने अपनी पत्नी को सौंपा पद
TAGGED:effortsNew Delhistubble burningUnion Agriculture Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?